Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: ज्वेलरी दुकान में अपराधियों की अंधाधुन फायरिंग की

हजारीबाग के सदर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने श्री ज्वेलर्स में फायरिंग की. अपराधियों की संख्या दो थी. अपराधियों ने चेहरा ढ़ंक रखा था. घटनास्थल सदर थाना से महज 400 मीटर दूर है और भीड़ भाड़ वाले इलाके में हैं.
Advertisement
Advertisement

Hazaribag: ज्वेलरी दुकान में अपराधियों बस दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की. हजारीबाग शहर के बीचोबीच रविवार दोपहर को हुई गोलीबारी की इस घटना ने शहर भर में सनसनी फैला दी. घटना सदर थाना क्षेत्र से करीब 400 मीटर दूर और भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई. पास में ही सांसद मनीष जायसवाल  का घर है. 

जानकारी के मुताबिक बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात अपराधियों ने श्री जेवर दुकान में सात राउंड फायरिंग की. जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. घटना के वक्त दुकमान में ग्राहक की मौजूद थे. अपराधियों की संख्या दो बतायी जा रही है.  घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भागने में सफल रहे.  

घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना की पुलिश वहां पहुंची. दुकान के मालिक व अन्य लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है.

घटना के बारे में लोगों ने पुलिस को बताया है कि अपराधियों की संख्या दो थी. दोनों ने अपना चेहरा ढंक रखा था. दोनों अपराधी हथियार लहराते हुए जेवर दुकान के सामने पहुंचे और फायरिंग शुरु कर दी. गोलीबारी में जेवर दुकान का शीशा चकनाचूर हो गया है. घटनास्थल पर से पुलिस ने गोली बरामद किया है.

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े इस तरह की घटना घटित होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही