Search

 
 
 

हजारीबाग : अपराधियों ने नर्सिंग होम के संचालक पर चलाई गोली, घायल

 
अपराधियों ने शाम सात बजे एनएच-100 स्थित भेलवारा मोड़ पर घटना को दिया अंजाम Hazaribagh:  विष्णुगढ़ में लक्ष्मी नर्सिग होम संचालक परशुराम प्रसाद को अज्ञात अपराधियों ने सोमवार शाम गोली मार दी. गोली उनकी कमर से होकर पेट में जा धंसी. घटना शाम करीब सात बजे की बतायी जा रही है. घायल संचालक को आरोग्यम अस्पताल में इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार संचालक खतरे से बाहर हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि एनएच-100 स्थित भेलवारा मोड़ के समीप पीछे से आए दो मोटरसाइकिल सवारों ने रिवॉल्वर सटाकर पीठ पर फायर कर दिया. मोटरसाइकिल से लौट रहे परशुराम प्रसाद ने समझा कि टायर ब्लास्ट कर गया है. जब वाहन रोक कर जांच की तो पीछे कमर से खून निकल रहा था. इसके बाद तुरंत इसकी सूचना थाना और अपने सहयोगियों को दी. सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने अपने वाहन से उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे और चिकित्सकों ने बेहतर इलाज करने को कहा. इसे भी पढ़ें-गोड्डा">https://lagatar.in/being-the-mla-of-godda-it-is-my-responsibility-to-make-the-city-beautiful-please-cooperate-mla/">गोड्डा

का विधायक होने के नाते शहर को सुंदर बनाने की जिम्मेवारी मेरी, करें सहयोग : विधायक

घायल संचालक खतरे से बाहर

थाना प्रभारी ने बताया कि घायल की स्थिति खतरे से बाहर है. किसी प्रकार की धमकी या लेवी मांगने से इंकार किया है. संचालक मूलरुप से नुनगांव पत्थलगड्डा चतरा निवासी है. शहरी क्षेत्र के लाखे में किराए पर रहते है. विष्णुगढ़ में पार्टनरशिप पर नर्सिग होम का संचालन कर रहे है. गोली मारने के कारणों को लेकर हांलाकि तरह-तरह की बातें कहीं जा रही है. पुलिस घायल को बेहतर स्थिति में आने का इतंजार कर रही है. इसके बाद हीं इस संबंध में कुछ कहा जा सकता है. मौके पर सदर थाना प्रभारी ललित कुमार सहित अन्य कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-approval-of-prosecution-against-3-accused-under-arms-act/">रांचीः

आर्म्स एक्ट के 3 आरोपियों के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही