Search

 
 
 

हजारीबाग : बालू लदे चार ट्रैक्टरों में आगजनी, मालिकों से लेवी की मांग

 
  • ट्रैक्टर के मालिकों से लेवी की मांग
  • पर्चा छोड़कर तीन दिनों के अंदर 15 लाख देने की बात कही
  • लेवी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी 
  • दो जलकर खाख
Hazaribagh :  जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के ग्राम हरली के मढैयाढाब में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने चार ट्रैक्टरों को आग के हवाले कर दिया. इसमें से दो ट्रैक्टर जलकर खाख हो गये. वहीं दो आंशिक रूप में जले हैं. अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर यूनियन के नाम से एक पर्चा भी छोड़ा है. इस पर्चे में सभी ट्रैक्टर के मालिकों को धमकी दी गयी है. पर्चे में लिखा है कि अगर वह तीन दिन के अंदर लेवी के 15 लाख रुपये नहीं देते हैं तो जान से मार दिया जायेगा. इधर घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने आग लगाने वाले एक व्यक्ति की गाड़ी और बैग बरामद किया है. वहीं एक युवक को पकड़कर पूछताछ भी कर रही है. घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-24-at-10.52.35-AM.jpeg"

alt="" width="1280" height="960" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-24-at-10.52.34-AM-2.jpeg"

alt="" width="1280" height="960" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-24-at-10.52.34-AM-1.jpeg"

alt="" width="720" height="1128" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-24-at-10.52.34-AM.jpeg"

alt="" width="1280" height="572" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही