Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्रॉस कंट्री रेस, विजेता प्रतिभागी सम्मानित

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पूर्व स्थानीय विद्यालयों के बच्चों के बीच क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया. यह दौड़ सोमवार की सुबह 6:30 बजे शुरू हुआ, जो कनहरी से कर्जन ग्राउंड के रूट प्लान के आधार पर संपन्न हुआ. कनहरी से कर्जन ग्राउंड मुख्य स्टेडियम तक आयोजित सद्भावना दौड़ के सीनियर बालक वर्ग में राजकुमार-मिल्खा एकेडमी, चंदन कुमार-डेपोर्डिंग, सुमित कुमार-रामनारायण मेमोरियल कॉलेज, कृष यादव, सोनू कुमार-आरएमएम हजारीबग एवं पलामू के जितेन्द्र यादव ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम, छठा स्थान हासिल किया. वहीं जूनियर बालक वर्ग में राजकुमार सिंह-आरक्षित स्कूल, विपिन यादव-संत कोलम्बस कॉलिजिएट स्कूल, अरूण कुमार-मिल्खा एकेडमी, निरंजन कुमार-डीएवी, राहुल कुमार साव-एडीसन पब्लिक स्कूल एवं विदेश लकड़ा-संत कोलम्बस कॉलिजियेट हजारीबाग ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम व छठा स्थान हासिल किया. सीनियर बालिका वर्ग में नेहा कुमारी-सीएम उत्कृष्ट बालिका विद्यालय, एलिजाबेद एक्का-सीएम उत्कृष्ट बालिका विद्यालय, संजू कुमारी-संत कोलम्बस कॉलिजिएट स्कूल, दीपिका खलखो-संत किरण स्कूल, रानी कुमारी-सीएम उत्कृष्ट बालिका विद्यालय एवं मोती कुमारी-केबी हाई स्कूल हजारीबाग ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम एवं छठवां स्थान हासिल किया. वहीं जूनियर बालिका वर्ग में सिमन्ती कुमारी- सीएम उत्कृष्ट बालिका विद्यालय, रूबी कुमारी-संत कोलम्बा कॉलिजियेट स्कूल, अनोखी कुमारी-संत कोलम्बस कॉलिजियेट स्कूल, उषा कुमारी-संत कोलम्बस कॉलिजियेट स्कूल, जानवी कुमारी-संत किरण हाई स्कूल एवं रानी तिग्गा-संत रॉबर्ट बालिका विद्यालय हजारीबाग ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम व छठा स्थान हासिल किया. कर्जन ग्राउंड के मुख्य मंच से बालक-बालिका वर्ग के विजेताओं को ट्राफी देकर अतिथियों ने सम्मानित किया. सद्भावना दौड़ में जिला प्रशासन की ओर से ज़िला शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र नारायण, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव, ओलंपिक एसोसिएशन हजारीबाग के हर्ष अजमेरा, आलोक कुमार, प्रशिक्षक कोलेश्वर गोप, मंसूर आलम, अजीत साहू, अनवर हुसैन, सहदेव सिंह, चंद्रेश्वर दास सहित अनुकंपा अरुंडा, सोनी कुमारी, कुंदन कुजूर, संदीप खलखो सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : झारखंड:">https://lagatar.in/jharkhand-17-police-officers-and-soldiers-including-ig-prabhat-kumar-will-get-medals/">झारखंड:

आईजी प्रभात कुमार समेत 17 पुलिस अफसरों-जवानों को मिलेगा पदक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही