Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : बोधि बागी शहीद मेला में उमड़ा जनसैलाब, कॉलेज और स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुति से मोहा मन

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh : इचाक प्रखंड के कुरहा गांव के बोधिबागी के मैदान में शहीद मेला का उद्घाटन सैनिकों के द्वारा फीता काटकर और कारगिल शहीद रघुवीर मेहता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया. मेला के संयोजक बटेश्वर प्रसाद मेहता ने बताया कि कारगिल शहीद रघुवर मेहता और शहीद राजेश मिंज के अलावे स्वतंत्रता सेनानी मोतीराम ठाकुर, सोहन महतो, तालेश्वर मेहता, नवन महथा, झल्लू महतो, रामाधीन कशेरा, रामाधीन गिरी, लालधारी सुकियार, सोना महतो, देवधारी देव जैसे पचास क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने व देश प्रेम की भावना को सुदूर ग्रामीण तक पहुंचाने के लिए पांच दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है. इसमें स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए पशुओं की खरीद बिक्री की व्यवस्था, किसानों के उपज की प्रदर्शनी, लकड़ी, लोहे, पीतल व कांसा के बने सामानों की खरीद बिक्री के लिए स्टॉल की व्यवस्था, इसके अलावा एनटीपीसी, जेएसपीएल, बिजली विभाग, कृषि विभाग आदि के स्टॉल की लगाये गये हैं. इसके अलावे बच्चों के मनोरंजन के लिए कई प्रकार के झूले की व्यवस्था की गई है. जहां भीड़ देखी जा रही है. मेला को लेकर इचाक प्रखंड और आसपास के क्षेत्र के लोगों में उत्साह है. लोग दिन में एक बार मेले की तरफ रुख कर रहे हैं. मेले को भव्य व ऐतिहासिक बनाने के लिए उद्घाटन समारोह में इचाक प्रखंड के विभिन्न इंटर महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, आर्ष कन्या गुरुकुल, राघव डांस ग्रुप के कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम से उपस्थित अतिथियों का मन मोहा. लड़कियों ने लाठी और तलवार बाजी कर नारी शक्ति का अद्भुत नजारा पेश किया. दूसरे दिन प्रखंड के विभिन्न प्राइवेट विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति, सामाजिक समस्याओं और कॉमेडी एक्ट से मेला परिसर में चार चांद लगाया. बच्चों के द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि और मार्मिक देशभक्ति गानों ने मेला में उपस्थित लोगों के आंखों को नम कर दिया. मेले के दूसरे दिन स्टॉलों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/6-27.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता, कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग के प्रदेश प्रभारी आरसी मेहता, पूर्वी जिला परिषद सदस्य इचाक रेणू देवी, कांग्रेस नेता दिगम्बर मेहता, भाजपा मंडल अध्यक्ष जनंदन मेहता, मेला के उपाध्यक्ष सुनील मेहता, मेला सचिव ओम प्रकाश मेहता, सह सचिव इंद्र देव मेहता, मेला कोषाध्यक्ष मधुसूदन मेहता, भाजपा नेता अशोक मेहता, सुनील मेहता, विभिन्न पंचायत के मुखिया और कलाकार और हज़ारों की संख्या में लोग मेला के आनंद लेने पहुंचे. मेले से स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है और आसपास चर्चा का विषय बना हुआ है. इसे भी पढ़ें : JMM">https://lagatar.in/jmms-foot-march-reached-raj-bhavan-from-morhabadi-maidan-leaders-and-workers-were-stopped/">JMM

का पैदल मार्च मोरहाबादी मैदान से राजभवन पहुंचा, नेता व कार्यकर्ता को रोका गया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही