Search

 
 
 

हजारीबाग : शबरी मंदिर के वार्षिकोत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब

 
Chauparan, Hazaribagh: अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति चौपारण द्वारा आयोजित श्री श्री 108 श्री रुद्र चंडी एवं माता शबरी के द्वितीय वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ. 5100 कलश के साथ निकले कलश यात्रा को बरही विधायक उमाशंकर अकेला यादव, पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, भुइयां समाज के जिला अध्यक्ष बिहार राम, कांग्रेस नेता सह टीएसएस के अरुण साहु, जेएमएम के पूर्व प्रत्याशी विनोद विश्वकर्मा, जिप सदस्य रवि अकेला, जिप सदस्य आरती कौशल आदि ने मुख्य पुजारी के माथे पर कलश देकर कलश यात्रा का शुभारम्भ किया. जोकट स्थित शबरी माता मन्दिर से निकले कलश यात्रा में सात किमी पैदल चलकर सभी श्रद्धालु जल भरनी के लिए ताजपुर के पुराना शिवालय स्थित छठ घाट पहुंचे. जहां आचार्य धनंजय पांडेय ने विधि विधान एवं मंत्रोच्चरण कर जल भरनी का कार्य समपन्न कराया. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/film-jagat-guru-sri-ramakrishna-made-in-hazaribagh-released/">हजारीबाग

में बनी फिल्म ‘जगत गुरु श्रीरामकृष्ण’ रिलीज

पूरा चौपारण भक्ति में डूबा

इससे पूर्व आयोजन समिति सह प्रखण्ड कमेटी चौपारण के अध्यक्ष आज़ाद भुइयां, उपाध्यक्ष बिरेन्द्र भुइयां, सचिव दिगंबर भुइयां, उपसचिव रामप्रसाद भुइयां, कोषाध्यक्ष संतोष भुइयां, उप कोषाध्यक्ष कैलाश भुइयां, समन्वयक काशी भुइयां ने अतिथियों को अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया. मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि पूरा चौपारण भक्ति में डूबा है. माता शबरी के प्रति श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है. कहा ऐतिहासिक भीड़ के साक्षी बने हजारों श्रद्धालुओं पर माता शबरी की कृपा बनी रहे. कलश यात्रा में समाजसेवी भुनेश्वर यादव, जिप सदस्य रवि अकेला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, रामस्वरूप पासवान, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, पूर्व अध्यक्ष राजदेव यादव, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र चद्रवंशी, मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह, अभिमन्यु भगत एवं हजारों के संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ थी. वहीं आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सदस्य लखन भुइयां, शंकर भुइयां, रंजीत भुइयां सहित अन्य की महती भूमिका रही. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-hang-the-killers-of-innocent-deepak-dismiss-the-police-station-officer/">हजारीबाग

: मासूम दीपक के हत्यारों को फांसी दो…थानेदार को करें बर्खास्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही