Search

 
 
 

हजारीबाग: संधि बलि में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मां की जयघोष से गूंज उठा परिसर

 
Hazaribag : हजारीबाग स्थित बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति के पूजा पंडाल में अष्टमी के दिन जय माता दी के उद्घोष से पूरा पूजा पंडाल गूंज उठा. सोमवार को महाअष्टमी के मौके पर देर शाम संधि बलि दी गई. संधि बलि के बाद सभी श्रद्धालुओं ने माता रानी की पूजा अर्चना की. संधि बलि में ईख, तरबूज और डाब की बलि दी गई. इसे भी पढ़ें–गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-2-smugglers-arrested/">गढ़वा

: 2 तस्कर गिरफ्तार, 5 पशुओं को कराया गया मुक्त

विधि-विधान से पूजा, 108 दीप प्रज्वलित

इससे पहले माता की पूजा-अर्चना व आरती की गई. उसी क्रम मे पूजा कमेटी के सदस्यों ने 108 दीप प्रज्वलित किए. संधि बलि में आसपास के श्रद्धालु उपस्थित थे. महासमिति की ओर से बुलाए गए बंगाल के दो पुजारियों रसमोय भट्टाचार्जी और अरूप मुखर्जी ने विधान से पूजा संपन्न कराया. संध्या 7 बजे से भव्य महाआरती हुई, जिसमें पंडाल परिसर में काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. आरती के दौरान कोलकाता से आए महिला ढाकिए ने आकर्षक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मनमोह लिया. इसे भी पढ़ें–डेमोटांड़">https://lagatar.in/ravana-combustion-will-happen-on-dashami-in-demotand-fireworks-will-also-be-enjoyed/">डेमोटांड़

में दशमी को होगा रावण दहन, आतिशबाजी का भी मिलेगा आनंद

ये रहे मौजूद

मौके पर पूजा कमेटी के गणेश गोप, अशोक निषाद, संजय यादव, सिद्धांत मद्धेशिया, शंपा बाला, अभय निषाद, यश राज, बादल कुमार, आदित्य कुमार, मोहित कुमार आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही