Search

 
 
 

हजारीबाग : मस्जिदों में नमाजियों की उमड़ी भीड़

 
Hazaribagh:  बरही समेत विभिन्न क्षेत्र के मस्जिदों में रमजान के अंतिम जुम्मे अलविदा की नमाज अदा करने को लेकर सभी मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. इस मौके पर शहर के जामा मस्जिद, पेलावल पुरानी मस्जिद नई कोरा, ईदगाह, मस्जिद इंद्रपुरी चौक मस्जिद बरही के जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मुशरफुल कादरी, मक्का मस्जिद के इमाम हाफिज अब्दुल क्यूम, मदीना मस्जिद के इमाम हाजी हफीज कलीम उद्दीन रिजवी, मस्जिदे अक्सा के इमाम मौलाना रिजवान कादरी सहित अन्य मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रमजान के अंतिम जुम्मे अलविदा की नमाज अदा की. समुदाय के लोगों की भारी भीड़ जुटने में अंजुमन कमेटी के सदस्यों ने सभी को व्यवस्थित तरीके से नमाज अदा करने में मदद की. वहीं मस्जिद के इमाम द्वारा समाज के लोगों को विधि पूर्वक नमाज अदा करवाया. नमाज अदा करते हुए समाज के लोगों ने मुल्क की खुशहाली और अमन की दुआ करते हुए पूरी दुनिया के लिए शांति की कामना की. अलविदा जुम्मे की नमाज अदा करते हुए समाज के युवा और बच्चों में खासा उत्साह दिखा. वहीं अंजुमन कमेटियों की ओर से अपने अपने क्षेत्र के ईदगाह व मस्जिदों मंं ईद की नमाज अदा करने का समय निर्धारित कर दिया गया है. जिसके अनुसार ईदगाह का 7:30, मदीना मस्जिद 7:45, मक्का मस्जिद 8, जामा मस्जिद 08:45 व मस्जिदे अक्सा में 8:15 बजे ईद की नमाज अदा होगी. इसे भी पढ़ें-गांडेय">https://lagatar.in/kalpana-will-be-candidate-from-gandey-approval-given-in-jmm-meeting/">गांडेय

से कल्पना सोरेन करेगी राजनीतिक सफर की शुरुआत, झामुमो की बैठक में लगी मुहर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही