Search

 
 
 

हजारीबाग : हाल-ए ट्रैफिक, रसीद नहीं तो एक हजार, नहीं तो 10 हजार...

 
  • न लगाया जाता है जुर्माना, न काटी जाती है रसीद
  • सौदेबाजी कर बढ़ा दिए जाते हैं ट्रिपल लोड बाइक राइडर्स
  • कैसे सुधरेगी हजारीबाग की ट्रैफिक व्यवस्था, सरकार को भी लगाया जा रहा राजस्व का चूना
Pramod Upadhyaya Hazaribagh : पुलिसकर्मियों के अभाव में हजारीबाग की ट्रैफिक व्यवस्था तो पहले से ही बदहाल है, लेकिन ओवरलोड वाहन चालकों और ट्रिपल लोड बाइक राइडर्स के साथ जो गोरखधंधा सरेआम चल रहा है, उससे स्थिति में कितनी सुधार होगी, यह विचारणीय सवाल है. ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करनेवाले वाहन चालकों पर न तो जुर्माना लगाया जाता है और न उन्हें रसीद काटकर दी जाती है. दो-चार सौ रुपए लेकर वाहनों को बढ़ा दिया जाता है. ऐसे में सरकार को राजस्व का चूना भी लगाया जा रहा है. हजारीबाग के विभिन्न चौक-चौराहों पर हर दिन की यही कहानी है. खासकर डिस्ट्रिक्ट चौक और पीटीसी पर आए दिन यही नजारा दिखाई देता है. ‘शुभम संदेश’ की टीम ने गुरुवार को पीटीसी चौक पर ऐसा ही दृश्य अपने कैमरे में कैद किया. पहले वहां ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी बाइक सवार ट्रिपल लोड की तस्वीर खींची. फिर 10 हजार रुपए ऑनलाइन फाइन भरने की बात कही. काफी आरजू-मिन्नत के बाद बाइक सवार को किनारे ले जाया गया और उससे 1000 रुपए लेकर छोड़ दिया गया. इसकी पुष्टि खुद बाइक सवार ने भी की. केस-1 : बाइक सवार संदीप ने बताया कि वह बिना हेलमेट के ट्रिपल लोड जा रहा था. ट्रैफिक पुलिस ने उसे पकड़ लिया और तस्वीर खींच कहा कि 10 हजार रुपए फाइन जाएगा. जब उसने आग्रह किया, तो 1000 रुपए में सौदा तय हुआ. रसीद नहीं काटे जाने से सरकार को राजस्व का भी चूना लगाया गया. केस-2 : पीटीसी चौक के निकट ही एक पिकअप वैन खड़ी थी. उसके चालक को घंटे भर से रोक कर रखा गया था. इस बीच उसके कागजात देखे गए. फिर गाड़ी में ही बैठकर उससे बात की गई. कुछ रकम लेकर फिर उसे भी छोड़ दिया गया.

आगे बैठे हैं बड़े साहब 

इस संबंध में ‘शुभम संदेश’ ने जब ट्रैफिक कर्मी से पूछा, तो उनका जवाब था कि आगे बड़े साहब बैठे हुए हैं. ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन देख, उनलोगों को बड़े साहब के पास भेज दिया. अब आगे उनलोगों का फाइन कटा कि नहीं, रसीद मिला कि नहीं, उन्हें नहीं पता.

फाइन कटेगा, तो आगे नहीं करेंगे हिमाकत : राकेश गुप्ता

इस संबंध में ट्रैफिक व्यवस्था पर किताब लिख चुके राकेश गुप्ता का कहना है कि ऐसे में हजारीबाग की ट्रैफिक व्यवस्था कैसे सुधरेगी. बड़ा जुर्माना लगेगा, तब ऐसे वाहन चालकों को समझ में आएगी. फिर बिना हेलमेट और ट्रिपल लोड चलने की हिमाकत नहीं करेंगे. कुछ पैसे लेकर छोड़ दिए जाने से वाहन चालकों को कोई सबक नहीं मिलेगा. ऐसे ट्रैफिक कर्मियों पर नकेल कसने के लिए एसीबी को नजर रखने की जरूरत है. इस संबंध में उन्होंने एसपी को भी शिकायत की है. इसे भी पढ़ें : BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-personnel-reached-ed-office-with-letter-from-cm-secretariat/">BREAKING:

सीएम सचिवालय से चिट्ठी लेकर ED ऑफिस पहुंचा कर्मी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही