भाजपा नेता को फोन कर बेटे को जेल की कही बात बेटे को छोड़ने के एवज में 50,000 रुपये की मांग की Hazaribagh: जिले में इन दिनों साइबर अपराधियों ने ठगी के लिए तरह-तरह के उपाय ढूंढ लिए हैं. पहले साइबर ठग बैंक, बिजली ऑफिस, तो कभी डाकघर का सहारा लेकर लोगों को अपना शिकार बनाते थे. अब इन लोगों ने तो ठगी का नया तरीका अख्तियार कर लिया है. साइबर अपराधी अब खुद को केंद्र सरकार की विश्वासी जांच टीम का सदस्य बता कर ठगी कर रहे हैं. ये लोग नेता, मंत्री और अधिकारी को सॉफ्ट टारगेट कर रहे हैं. जिले में एक ऐसा ही मामला बुधवार को सामने आया. एक साइबर ठग ने भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता के मोबाइल पर एक पुलिस अधिकारी बनकर फोन किया. उसने मेहता के बेटे को अपराधी बता कर जेल भेजने की बात कही. उस वक्त भाजपा नेता किसी आवश्यक काम को लेकर बाहर जा रहे थे. इस बीच फोन पर बेटे को जेल भेजने की बात सुन घबराहट में सड़क किनारे रुक गए. साइबर अपराधियों ने अधिकारी का हवाला देते हुए उनसे 50,000 रुपये की मांग की. इसके बाद बटेश्वर मेहता ने सूझबूझ से काम लेते हुए साइबर अपराधियों को कहा कि मेरे बेटे ने अगर अपराध किया है, तो उसे जेल भेज दीजिए. इस पर साइबर ठग ने उनसे कहा कि आप एक वरिष्ठ नेता हैं और आपके बेटा को जेल भेजना अच्छा नहीं होगा. इसलिए, 50,000 रुपये भेज कर अपने बेटे को ले जाइए. हालांकि, अपनी दाल नहीं गलता देख अंत में साइबर अपराधी ने फोन काट दिया. इसे भी पढ़ें-प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/prime-minister-will-come-to-dhanbad-on-friday-air-force-chopper-did-rehearsal/">प्रधानमंत्री
शुक्रवार को धनबाद आएंगे, वायुसेना के चॉपर ने किया रिहर्सल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/28rc_m_50_28022024_1-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
से बड़ी खबरः ट्रेन में आग की खबर के बाद कूदे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आए, 12 की मौत !
शुक्रवार को धनबाद आएंगे, वायुसेना के चॉपर ने किया रिहर्सल
alt="" width="600" height="400" />
एक सप्ताह पूर्व टेक्नीशियन से 10 हजार की ठगी
गौरतलब हो कि एक सप्ताह पूर्व टेक्नीशियन महानंद मिस्री के साथ भी कुछ इसी तरह की घटना घटी थी. वह साइबर ठगी के शिकार भी हो गए थे. दरअसल, उनके मोबाइल पर एक फोन आया और कहा गया कि आपका बेटा मेरी गिरफ्त में है. वह एक लड़की के साथ दुष्कर्म करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है. लोग उसकी जमकर पिटाई कर रहे हैं. उधर से किसी के रोने की भी आवाज भी महानंद मिस्री को सुनायी गयी. इससे महानंद मिस्री डर गए और उन्होंने साइबर अपराधी के कहे अनुसार उसके मोबाइल में 10,000 रुपये भी ट्रांसफर कर दिए. इसे भी पढ़ें-जामताड़ा">https://lagatar.in/big-news-from-jamtara-12-people-reported-dead-after-being-hit-by-train/">जामताड़ासे बड़ी खबरः ट्रेन में आग की खबर के बाद कूदे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आए, 12 की मौत !
Leave a Comment