Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : 27 अगस्त को मारवाड़ी युवा मंच का साइक्लोथॉन

Advertisement
Advertisement
राज्य के कई जिलों में एक साथ निकलेगी साइकिल यात्रा पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कराया जा रहा कार्यक्रम : संयोजक Hazaribagh : मारवाड़ी युवा मंच 27 अगस्त को साइकिल यात्रा का आयोजन करने जा रहा है. 29 अगस्त को नेशनल स्पोर्ट्स डे के अवसर पर यह कार्यक्रम होगा. सुबह 6:30 बजे अग्रसेन भवन से साइकिल यात्रा की शुरूआत की जाएगी. सात किमी की यह यात्रा शहर के विभिन्न इलाकों समेत झील परिसर होते हुए केबी महिला कॉलेज के रास्ते अग्रसेन भवन लौटेगी. राज्यभर की 800 शाखाओं में एक साथ साइकिल यात्रा निकाली जा रही है. इसे भी पढ़ें :महिला">https://lagatar.in/female-boxer-lakshmi-made-serious-allegations-against-the-treasurer-of-jharkhand-boxing-association/">महिला

मुक्केबाज लक्ष्मी ने झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

फिट इंडिया के सपनों को साकार करेगा कार्यक्रम

शहर में साइकिल यात्रा का कार्यक्रम मारवाड़ी युवा मंच पहली बार कर रहा है. साइकिल यात्रा कार्यक्रम के लिए हर्ष अजमेरा को संयोजक का दायित्व सौंपा गया है. इसके लिए शुक्रवार को अग्रसेन भवन के सभागार में प्रेस वार्ता की गई. सचिव पीयूष खंडेलवाल ने साइकिल यात्रा के बारे में कहा कि स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने और अधिक से अधिक साइकिल चलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. अध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने कहा कि फिट इंडिया के तहत इस कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा. साइकिल यात्रा में 12 साल से अधिक के लोग भाग ले सकते हैं. सभी प्रतिभागियों को युवा मंच प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेगा. सचिव ने कहा कि कुछ माह पूर्व ही युवा मंच का गठन किया गया है. युवा मंच की ओर से 15 अगस्त में झंडात्तोलन के कार्यक्रम के साथ आम जनमानस के बीच पूरी सब्जी का वितरण किया गया था. इससे पूर्व 14 अगस्त को शहर में निकाली गई कावड़ यात्रा का स्वागत युवा मंच ने किया था. इसे भी पढ़ें :पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-celebrate-sunday-as-dry-day-to-deal-with-dengue-dc/">पाकुड़

: डेंगू से निपटने के लिए संडे को मनाएं ड्राई डे – डीसी

टॉप-10 प्रतिभागियों को किया जाएगा सम्मानित

27 अगस्त को आयोजित साइकिल यात्रा में टॉप-10 प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा. साइक्लोथॉन 3.0 के तहत कार्यक्रम संयोजक ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच की ओर से शहर में ऐसा कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हजारीबाग के तमाम जनमानस का सहयोग और आशीर्वाद की अपेक्षा रखते हैं. साइकिल यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है. वहीं जादो बाबू चौक कार्यालय में भी रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है, जो नि:शुल्क रहेगा. अब तक 250 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. करीब 500 लोगों के आने की उम्मीद लगाई जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही