Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : दलित महिला ने जमीन हड़पने का लगाया आरोप समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
हरिजन थाना में दिया गया था आवेदन Daru - दारु थाना क्षेत्र के पुनाई में दलित महिला ने रैयती जमीन हड़पने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. पीड़िता सुनीता मसोमात, पति-स्वर्गीय महेंद्र भुइयां ने कहा कि उसकी 21 डिसमिल जमीन गांव के ही दिनेश्वर महतो, पति गणेश महतो के द्वारा हड़प लिया गया है. वर्ष 2000 में गांव के ही शालिग्राम देव, राजेंद्र देव, उचित नारायण देव, रामलखन देव आदि से खाता संख्या 113, प्लॉट संख्या 656, कुल रकबा 21 डिसमिल जमीन खरीदी थी. इसके बाद वह लगातार अपने जमीन पर कब्जा कर खेती-बारी कर रही थी. एक वर्ष पूर्व बगल के दिनेश्वर महतो इस जमीन को हड़पने की नीयत से खेती बारी करने लगा. विरोध करने पर वह महिला के साथ छेड़छाड़ करने की धमकी देने लगा. इस मामले को लेकर गांव में पंचायत भी हुआ, जिसमें आरोपी ने माफी मांगी थी. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-raghuvar-is-shocked-to-see-mainheart-and-toffee-t-shirt-scams-saryu-rai/">जमशेदपुर

: : मेनहर्ट और टॉफी टी-शर्ट घोटाले में घिरता देख बौखला गए हैं रघुवर- सरयू राय

जांच के बाद मामले पर होगी कार्रवाई : थाना प्रभारी

मामले पर हरिजन थाना के प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि 2 दिन पहले मामला आया है. मुहर्रम जुलूस में मेरी ड्यूटी लग जाने के कारण जांच पड़ताल नहीं कर पाया हूं. जल्द इस मामले में कार्रवाई की जाएगी. वहीँ आरोपी पड़ोसी दिनेश्वर महतो ने बताया कि दोनों के बीच जमीन विवाद चल रहा है. लेकिन छेड़छाड़ और बदसलूकी का आरोप गलत है, महिला झूठे आरोप लगा रही है. दूसरी खबर

लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल ने लगाया जांच शिविर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/muft-chanch_769-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Hazaribagh : लोकनायक जयप्रकाश आँख अस्पताल, चौपारण द्वारा हजारीबाग ओल्ड एज होम में रविवार को निःशुल्क नेत्र जाँच, रक्त दबाव, मधुमेह की जाँच की गई. साथ ही निःशुल्क दवा का वितरण भी किया गया. शिविर में मोतियाबिंद मरीज़ों की पहचान की गई. अस्पताल मोतियाबिंद मरीज़ों का निःशुल्क आपरेशन करायेगा. जांच शिविर में डॉ फ़ैज़ा शाहरीर अहमद, कार्यक्रम निदेशक गंधर्व गौरव, अस्पताल प्रबंधक संतोष पूरी, नेत्र सहायक प्रवीण सिंह, कैम्प मोबलाइज़र राजू कुमार, सुनिता देवी, सागर सिंह और सुरेंद्र कुमार का सहयोग सराहनीय रहा. इसे भी पढ़ें :सरकार">https://lagatar.in/governments-claim-the-work-that-was-not-done-in-50-years-will-be-completed-in-5-years/">सरकार

का दावा : जो काम 50 साल में नहीं हुआ, अब 5 साल में करेंगे पूरा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही