Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : उत्तम सत्य धर्म के रूप में मना दशलक्षण पर्यूषण पर्व

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh : जैन धर्म का सर्वोच्च पर्व दशलक्षण पर्यूषण महापर्व का पांचवा दिन जैन धर्मावलंबियों ने उत्तम सत्य धर्म के रूप में मनाया. शनिवार की प्रातः बॉडम बाजार और बड़ा बाजार दोनों दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण धर्म और उत्तम सत्य धर्म की पूजा श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से की. पंडित नयन शास्त्री जी, निर्मल गंगवाल, ललित अजमेरा और नीरज काला के सानिध्य में पूजन विधान का कार्य भक्ति और आनंद के साथ संपन्न किया गया. प्रातः देवाधिदेव श्री 1008 पुष्पदंत नाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक पर्व, अष्टमी पर्व तथा उत्तम सत्य धर्म की पूजा की गई और निर्वाण लाडू चढ़ाया गया. इसे भी पढ़ें :सोरेन">https://lagatar.in/if-soren-family-is-special-then-jmm-should-pass-the-bill-from-the-assembly-and-send-it-to-the-centre-pratul/">सोरेन

परिवार खास है तो विधानसभा से विधेयक पारित कर केंद्र को भेज दे झामुमो : प्रतुल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/pppp-2-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

सत्य धर्म के अंगीकरण से ही मोक्ष की राह : पं. नयन जी शास्त्री

प्रातः बड़ा बाजार दिगंबर जैन मंदिर में बाहर से आए विद्वान पंडित नयन जी शास्त्री सांगानेर ने उत्तम सत्य धर्म पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज उत्तम सत्य धर्म के दिन हमें सत्य को अपनी वाणी व्यवहार और भावना में लेकर आना है. चूंकि सत्यवादी की हमेशा जीत होती है. हमें कठोर अप्रिय और ऐसे वचन नहीं बोलने चाहिए, जो थोड़े समय के लिए तो मीठे लगे लेकिन बाद में उनका फल अपने और दूसरों के लिए अहितकारी हो. सत्य का अर्थ मात्र ज्यों का त्यों नहीं, बल्कि हित मित्र वचन बोलना है. जिन वचनों से जीवों की विराधना हो, हिंसा संभव हो, ऐसे वचन सत्य होते हुए भी असत्य ही हैं. सत्य के विपरीत मिथ्यात्व वही समस्त संसार से भ्रमण का कारण है. सत्य धर्म के अंगीकरण से मोक्ष की राह प्रशस्त होती है. उन्होंने अंत में कहा कि जिसकी वाणी व जीवन में सत्य धर्म अवतरित हो जाता है, उसका संसार सागर से मुक्ति एकदम निश्चित है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/ppp-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

मंगलाचरण के रूप में सुंदर नृत्य की प्रस्तुति

संध्या में महाआरती, णमोकार जाप और शास्त्र वाचन का कार्यक्रम हुआ. रात्रि में जैन युवा परिषद की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम कितना किसमें है दम बूझो तो जाने हम आयोजित हुआ. इस कार्यक्रम की संचालिका सोनू विनायका थीं. मौके पर नायरा पटौदी और पावया विनायका ने मंगलाचरण के रूप में सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी. मौके पर दीप्ति बोहरा, वर्दिका छाबड़ा, विजय लुहाड़िया, सुधा छाबड़ा, श्वेता बड़जात्या, रेखा विनायका, अनिता विनायका, रम्यक जैन, मीठी विनायका आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-complaint-to-ssp-for-threatening-to-kill/">जमशेदपुर

: जान से मारने की धमकी देने की एसएसपी से शिकायत
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/jjjj-4-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

रविवार को सुगंध दशमी और धूप अर्जन

दिगंबर जैन पंचायत के प्रभारी विजय लुहाड़िया ने बताया कि कार्यक्रम के प्रायोजक निर्मल कुसुम जी विनायका थीं. जीतने वाले प्रतियोगियों को विनायका परिवार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. रविवार को सभी सुगंध दशमी का पर्व मनाएंगे एवं धूप अर्जन करेंगे. समाज के महामंत्री पवन अजमेरा ने बताया कि रविवार को उत्तम संयम का धर्म है, जिस पर पंडित नयन जी शास्त्री प्रकाश डालेंगे और उत्तम संयम धर्म की पूजा होगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही