Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : डीसी ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण समेत जिले की 2 खबरें

Hazaribagh : उपायुक्त नैंसी सहाय ने शनिवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने अस्पताल के मेडिसीन ओपीडी, मनोरोग विभाग, स्किन विभाग, ईएनटी ओपीडी, क्लिनिकल पैथोलॉजी, दंत विभाग, ब्लड बैंक, स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट समेत गायनी ओटी का निरीक्षण किया. उन्होंने सभी वार्डों में तय चिकित्सकों के समयवार रोस्टर ड्यूटी के अनुसार उपलब्धता की जानकारी ली. मौके पर मौजूद सिविल सर्जन एवं अस्पताल प्रबंधक से बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए आवश्यक उपकरणों का आकलन कर उन सामग्रियों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

बेहतर स्वास्थ्य सुविधा बहाल करने पर जोर

उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन बेहतर स्वास्थ्य सुविधा बहाल करने के लिए हरसंभव मदद को तैयार है. डीएमएफटी मद से पूर्व में ही चिकित्सकों के गैप को भरने का प्रयास किया गया है, जो आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश देते हुए कहा कि जिला का प्रमुख अस्पताल होने के नाते दूर दराज के ग्रामीण बेहतर इलाज के लिए आते हैं, इसलिए उन्हें उचित चिकित्सीय उपचार उपलब्ध कराएं. शिशु वार्ड में बाह्यस्रोत से कार्यरत नर्स को आवश्यक प्रशिक्षण देकर उन्हे दक्ष करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें :IAS">https://lagatar.in/ias-chhavi-ranjan-suspended-notification-issued/">IAS

छवि रंजन सस्पेंड, अधिसूचना जारी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/dddd-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="500" />

डीसी ने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा

डीसी नैंसी सहाय ने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा. साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से शिशु केयर यूनिट के साथ साथ होम गार्ड के सुरक्षा कर्मियों को अपने स्थान पर तैनात रहने का निर्देश दिया. उन्होंने मेडिकल और सर्जिकल वार्ड का भ्रमण कर वहां दी जा रही व्यवस्थाओं को भी देखा. इस दौरान डीडीसी प्रेरणा दीक्षित, सिविल सर्जन डॉ एसपी सिंह, अस्पताल प्रबंधक, चिकित्सक व अन्य कर्मी मौजूद थे. दूसरी खबर

नमन विद्या के विद्यार्थी बने शतरंज प्रतियोगिता के बादशाह

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/cccc-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> 183 प्रतिभागियों ने की शिरकत Hazaribagh : संत रोबट बालक मध्य विद्यालय में हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का बादशाह नमन विद्या बना. यहां के विद्यार्थियों ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में नमन विद्या के अलावा संत रॉबर्ट स्कूल, डीएवी स्कूल, एंजेल्स हाई स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, इंडियन पब्लिक स्कूल सहित कई स्कूलों से करीब 183 विद्यार्थी प्रतियोगिता में शामिल हुए.

इन्होंने लहराया परचम

इसमें प्रथम पुरस्कार दीपक लाल साहा, द्वितीय पुरस्कार कृष्णा कुमार साव, तृतीय पुरस्कार शैलेश कुमार, चतुर्थ पुरस्कार मोहम्मद महताब हसन और पांचवां पुरस्कार आदित्य कुमार को दिया गया. वही ऐज केटेगरी के अनुसार 60 वर्षीय विजय कुमार सिंह को प्रथम पुरस्कार, अंडर-7 में पृथ्वी राणा प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार आदर्श राज, अंडर-9 में आध्या रानी प्रथम पुरस्कार, निर्वाण जैन द्वितीय पुरस्कार, अंडर-11 में ऋषभ कुमार धनबाद प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार केशव चंद्रा, अंडर-13 में गोयल को प्रथम पुरस्कार, आर्यन कुमार वर्मा को द्वितीय पुरस्कार, अंडर-15 में जिज्ञांशु कुमार शौर्य को प्रथम पुरस्कार और आदित्य राज को द्वितीय पुरस्कार मिला. बेस्ट फीमेल पुरस्कार में रक्षित सहाय को प्रथम पुरस्कार और अक्षय सिंह को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/the-passion-of-ipl-spoke-on-the-big-screen-in-hazaribagh/">हजारीबाग

में बड़े पर्दे पर सिर चढ़कर बोला आईपीएल का जुनून

मौके पर ये रहे मौजूद

समापन समारोह में बतौर अतिथि एचजेडबी आरोग्यम अस्पताल के संचालक हर्ष अजमेरा, हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, टूर्नामेंट के डायरेक्टर रंजन कुमार साहा, मुख्य मध्यस्थ एसएनए बिनोद कुमार साव और उपमुख्य मध्यस्थ रिंकी देवी थीं. मंच संचालन मंजरी कुमारी ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही