Search

 
 
 

हजारीबाग: डीसी ने हरी झंडी दिखाकर पंचायत रथ को किया रवाना

 
Hazaribagh: डीसी नैंसी सहाय ने सोमवार को पंचायत रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर डीसी ने कहा कि आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सभी पंचायतों में दो चरणों में शिविर आयोजित होंगे. प्रथम चरण में 12 से 22 अक्तूबर तक शिविर लगाए जाएंगे. दूसरा चरण एक से 14 नवंबर तक चलेगा. इस कार्यक्रम के वृहत प्रचार के लिए रथ चलाया गया है. आमजन इस पंचायत स्तरीय शिविर के माध्यम से योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ इसका लाभ ले सकते हैं. इससे पहले डीसी ने इस कार्यक्रम को लेकर जिले के सभी अधिकारियों, बीडीओ और सीओ के साथ बैठक की. उन्होंने जिले के विभिन्न प्रखंडों के अंतर्गत पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले शिविर के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए. शिविरों का शिड्यूल और कार्ययोजना तैयार कर वृहत प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से निर्धारित तिथि को शिविर का आयोजन कर सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त कर जांचोपरांत योजनाओं की स्वीकृति प्रदान करना मुख्य उद्देश्य है. इसे भी पढ़ें–  BREAKING">https://lagatar.in/breaking-body-of-a-person-found-at-moments-resorts-in-tupudana/">BREAKING

: तुपुदाना स्थित मोमेंट्स रिजॉर्ट्स में एक व्यक्ति का शव बरामद 
डीसी ने कहा कि राज्य सरकार की सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, ग्रीन राशन कार्ड, पशुधन योजना और छात्रवृत्ति योजना प्रमुखताओं में है. इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. कहा कि इसका एकमात्र उद्देश्य अहर्ता प्राप्त व्यक्तियों को योजना से लाभान्वित करना है. कहा कि शिविर में सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए भी विशेष व्यवस्था की जाय, ताकि सरकार की योजनाओं को लेकर लोगों में जागरुकता आ सके और वे योजनाओं का सीधा लाभ ले सकें. बैठक में डीडीसी प्रेरणा दीक्षित, प्रशिक्षु आईएएस शताब्दी मजूमदार, सिविल सर्जन, योजना पदाधिकारी समेत सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी, सीओ और बीडीओ मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–  मोदी">https://lagatar.in/modi-narrated-the-old-anecdote-when-mulayam-singh-gave-his-blessings-in-the-lok-sabha-and-said-may-you-be-victorious/">मोदी

ने सुनाया पुराना किस्‍सा- जब लोकसभा में मुलायम सिंह ने आशीर्वाद देते हुए कहा- विजयी भव:
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही