Search

 
 
 

हजारीबाग : डीसी ने मेडिकल टीम का किया गठन, चुनाव कार्य से छुट्टी पर होगा फैसला

 
Hazaribagh : हजारीबाग लोकसभा आम चुनाव में नियुक्त मतदान कर्मियों ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर चुनाव कार्य से छुट्टी का आवेदन दिया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय ने मतदान कार्य से विमुक्ति आवेदनों की जांच के लिए जिला स्तर पर मेडिकल टीम का गठन किया है. इस टीम में डॉ संजय कुमार राजन, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, डॉ सुभाष प्रसाद चिकित्सा पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर प्रखंड, डॉ राहुल कुमार चिकित्सा पदाधिकारी अनुमंडल अस्पताल बरही, संप्रति केंद्रीय कारा, डॉ मयंक प्रताप चिकित्सा पदाधिकारी सदर अस्पताल सह उत्क्रमित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं डॉ ज्योति कुमारी चिकित्सा पदाधिकारी परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र हजारीबाग को शामिल किया गया है. मेडिकल टीम 8 से 10 अप्रैल तक 11:00 बजे पूर्वाह्न से 5:00 से अपराह्न तक नए समाहरणालय भवन हजारीबाग के ग्राउंड फ्लोर कमरा संख्या बी 008 में उपस्थित होकर संबंधित कार्य को निष्पादित करेगी. चिकित्सा समिति के प्रस्ताव के आधार पर ही संबंधित मतदान कर्मियों को चुनाव कार्य से मुक्त किया जाएगा. इस कार्य में सुनीता कुमारी कार्यपालक दंडाधिकारी सह सहायक नोडल पदाधिकारी कार्मिक कोषांग हजारीबाग को चिकित्सा समिति के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़ें-राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-country-is-standing-at-a-decisive-juncture-we-have-to-understand-difference-between-those-who-make-country-and-those-who-destroy-the-country/">राहुल

गांधी ने कहा, देश निर्णायक मोड़ पर खड़ा है, देश बनाने और बिगाड़ने वालों के बीच का फर्क समझना होगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही