Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : डीसी ने दिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश

Advertisement
Advertisement
नगर भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन, सर्वजन पेंशन योजना को लाभुकों को प्रथम किश्त का भुगतान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित Hazaribagh: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर भवन में उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान सर्वजन पेंशन योजना (50 से 60 वर्ष) के लाभुकों को प्रथम किश्त का भुगतान एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में उपायुक्त ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने पेंशन योजना में संशोधन करते हुए पेंशन योजना के लाभ के लिए सभी वर्ग की महिलाओं तथा अनुसूचित जाति और जनजाति के पुरुषों के लिए आयु सीमा 50 वर्ष कर इन वर्गों के उत्थान के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. अब इस वर्ग के महिला और पुरुष 50 वर्ष की आयु में पेंशन के हकदार होंगे. कार्यक्रम के दौरान पेंशन योजना के नए लाभुकों को डीबीटी के माध्यम से प्रथम किस्त की राशि हस्तांतरित की गई. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-stem-lab-in-five-government-schools/">हजारीबाग

: पांच सरकारी विद्यालयों में स्टेम लैब

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा सम्मानित

उपायुक्त ने उपस्थित महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया. उन्होंने बुधवार से शुरू हुए पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के शुभारंभ की जानकारी दी. उन्होंने सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के माध्यम से बच्चियों के पढ़ाई के लिए दिए जाने वाले स्कॉलरशिप योजना से बड़ी संख्या में लाभुकों को जोड़ा गया है. पूर्व में इस योजना का लाभ एक दंपती की दो बच्चियों के लिए था, लेकिन वर्तमान में इस योजना का लाभ दो से अधिक बच्चियों के लिए भी सुलभ हो गया है. उपायुक्त ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आई सहायिका, सेविका एवं लाभुकों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया. वहीं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खलखो ने अतिथियों का स्वागत करते हुए समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं 4000 हजार लाभुकों की पोर्टल पर ऑनलाइन प्रविष्टि की गई है, जिसमें 3000 लाभुकों को प्रथम किस्त का लाभ दिया जा चुका है. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-demand-to-give-chatra-lok-sabha-seat-to-rjd/">लातेहार

: चतरा लोकसभा सीट राजद को देने की मांग

योजना की स्वीकृति व कई सम्मानित

मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत पांच लाभुकों को स्वीकृति प्रदान की गई. समाजिक सुरक्षा कोषांग, हजारीबाग के द्वारा राष्ट्रीय परिवार हित लाभ योजना के तहत पांच लाभुकों को 20-20 हजार रुपए की चेक दिया गया. सावित्रीबाई किशोरी समृद्धि योजना के तहत 6 लाभुकों को योजना का लाभ दिया गया. मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत दो लाभुकों को चेक प्रदान किया गया. दो लाभुकों के बच्चों का अन्नप्राशन तथा छह गर्भवती महिलाओं का गोद भराई कराया गया. प्लान इंडिया के तहत बाल विवाह के रोकथाम में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने वाली नाजिया परवीन व सबा परवीन को सम्मानित किया गया. मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 में जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया. 12 आंगनबाड़ी के लिए सेविका/ सहायिकाओं को चयन पत्र वितरण दिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही