Search

हजारीबाग : अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में डीसी ने दिये कई निर्देश

Hazaribagh : डीसी नैंसी सहाय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक गुरुवार को समाहरणालय सभागार में हुई. बैठक में विभिन्न विभागों स्वास्थ्य, आपूर्ति, पेयजल, कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, समाज कल्याण, सेवा गांरटी अधिनियम के तहत प्रदत्त सेवाएं, भवन, विद्युत आदि की आपसी समन्वय से हो रहे कार्य प्रगति की समीक्षा की गई. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाएं और कार्यक्रम आपसी समन्वय और सुनियोजित तरीके से धरातल पर उतारें. योजना ससमय अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करें. उन्होंने विभागों से संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों, अभियानों में आपसी विभागीय समन्वय से बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया. उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने दायित्वबोध एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य कराने की सलाह दी.

एक सप्ताह के अंदर लंबित जाति प्रमाण पत्रों को निष्पादित करने का निर्देश

बैठक में उपायुक्त ने सेवा गांरटी अधिनियम के तहत अंचलों से निर्गत होने वाले प्रमाण पत्र खासकर एसटी, एससी और ओबीसी विद्यार्थियों को निर्गत जाति प्रमाण पत्रों को एक सप्ताह के अंदर शत-प्रतिशत निष्पादित करने का निर्देश दिया. इस संदर्भ में बरकट्ठा, कटकमसांडी, टाटीझरिया, दारू, डाड़ी, चलकुशा आदि के अंचलाधिकारियों को संबंधित विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यालय के साथ बैठक कर समन्वय करते हुए विद्यार्थियों का आवेदनों को निष्पादित करने को कहा. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-will-overcome-the-shortage-of-ultrasound-doctors/">झारखंड

में अल्ट्रासाउंड करने वाले चिकित्सकों की कमी होगी दूर

भूमि म्यूटेशन से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा

भूमि म्यूटेशन से संबंधित लंबित मामलों को निर्धारित समयसीमा के अंदर स्पष्ट मंतव्य के साथ स्वीकृत, अस्वीकृत अथवा आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया. वहीं अनावश्यक रूप से आवेदनों को लंबित रखने पर कार्रवाई की बात कही गई. साथ ही विकास योजनाओं के लिए अधिगृहित भूमि का म्यूटेशन कार्य ससमय निष्पादित करने का निर्देश सभी अंचलाधिकारियों को दिया गया.

जनता दरबार के आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश

इसके अलावा उपायुक्त कार्यालय के मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार के आवेदनों के संदर्भ में नियमानुसार आवेदनों पर कार्रवाई कर मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. साथ ही पीजी पोर्टल के लंबित 271 मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने को कहा.

स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा

मौके पर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के क्रम में कृमि मुक्ति अभियान -2023 की अद्यतन प्रगति से संबंधित रिपोर्ट को स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से समर्पित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया. वहीं आवश्यकतानुसार नए सीएससी भवन के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर जिला के माध्यम से विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया.

बीडीओ को मिला राशन वितरण की मॉनिटरिंग का आदेश

बैठक में उपायुक्त ने खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा के क्रम में हरा राशनकार्ड योजना के तहत माहवार होने वाले राशन वितरण की मॉनिटरिंग करने का निर्देश सभी बीडीओ को दिया.

आधार सीडिंग पर पहल करने का निर्देश

रबी फसल कटाई के आंकड़े संबंधी प्रतिवेदन प्रखंड एवं अंचल के माध्मय से सांख्यिकी विभाग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. सामाजिक सुरक्षा के माध्यम से पेंशन के लाभुकों का आधार सीडिंग के लगभग सात प्रतिशत गैप को भरने से संबंधी कार्रवाई के क्रम में प्रखंड मुख्यालय दिवस मंगल एवं शुक्रवार को स्टॉल लगाकर आनेवाले लाभुकों को आधार सीडिंग के लिए पहल करने की बात कही.

115 आंगनबाड़ी में बजली कनेक्शन कराने का निर्देश

विद्युत विभाग को चिह्नित 115 आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं वन स्टॉप सेंटर में एक सप्ताह के अंदर विद्युत कनेक्शन करने का निर्देश दिया ताकि बच्चों को गर्मी से राहत मिल सके. बैठक में वन विभाग को सहयोगात्मक रवैया रखने का निर्देश दिया ताकि विकास कार्यों में बाधाओं का निस्तारण हो सके. साथ ही विभिन्न विभागों की ओर से समर्पित सूखे पेड़ों को काटने से संबंधित आवेदनों पर 15 दिनों के अंदर अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत करने को कहा. इसे भी पढ़ें :लैंड">https://lagatar.in/land-scam-ed-arrests-ias-chhavi-ranjan-after-10-hours-of-questioning/">लैंड

स्कैमः 10 घंटे पूछताछ के बाद IAS छवि रंजन को ED ने किया अरेस्ट

पेयजल स्वच्छता की समीक्षा में चापाकलों और जलमीनारों को दुरस्त कराने का निर्देश

बैठक में पेयजल स्वच्छता की समीक्षा की गई. डीसी ने स्वच्छता पखवाड़ा को सार्थक बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर गतिविधि संचालित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया. साथ ही एसबीएम के तहत विभिन्न प्रखंडों को आवंटित राशि से संबंधित उपयोगिता प्रमाण पत्र समर्पित करने को कहा गया. वहीं जलजीवन मिशन के तहत हर घर नल के कार्यों की गुणवत्ता से समझौता न हो यह सुनिश्चित करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया गया. ग्रामीण आबादी की सुविधा के लिए बने जलमीनारों का सर्वे करा कर खराब पड़े जलमीनारों एवं चापानलों की मरम्मत संबंधी प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बैठक में डीसी के अलावे अपर समाहर्ता राकेश रौशन, सदर एसडीओ विद्याभूषण कुमार, बरही एसडीओ पूनम कुजूर, सिविल सर्जन सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ, सीओ एवं अन्य कर्मी मौजूद थे. दूसरी खबर

स्थापना दिवस को लेकर आईसेक्ट विश्वविद्यालय में कई प्रतियोगिता शुरू

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/kkkk.jpg"

alt="" width="600" height="320" /> तरबा-खरबा स्थित विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस ग्राउंड में 16 मई को होंगे कई कार्यक्रम आईसेक्ट विश्वविद्यालय हजारीबाग का सातवां स्थापना दिवस 16 मई को तरबा-खरबा स्थित विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. इसके लिए विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के बीच चार मई से लेकर 15 मई तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. गुरुवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता से इसका आगाज हो गया. डॉ रूद्र नारायण के नेतृत्व में वॉलीबॉल प्रतियोगिता उदय रंजन व प्रभात कुमार की निगरानी में संपन्न हुआ. साथ ही चेस और वॉल पेंटिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं. चेस सौरभ कुमार व अजय कुमार वर्णवाल तथा वॉल पेंटिंग एकता कुमारी, डॉ पूनम चंद्रा, नागेश्वरी कुमारी व सुप्रिया रानी के निगरानी में संपन्न कराई गई. बताया गया कि चेस प्रतियोगिता शुक्रवार को भी जारी रहेगी. इससे पूर्व आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, डीन एडमिन डॉ एसआर रथ, डॉ बिनोद कुमार व अन्य के हाथों फीता काटकर विभिन्न प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया.

15 मई तक चलेगी प्रतियोगिता

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने बताया कि 04 मई को वॉलीबॉल, चेस, वॉल पेंटिंग, 05 मई को कैरम व बैडमिंटन, 06 मई को क्रिकेट, गीत, गजल, नृत्य, 08 मई को फायर लेस कुकिंग, 09 मई को फैशन शो, 12 मई को वाद-विवाद व निबंध, 13 मई को मेंहदी एवं 15 मई को रंगोली प्रतियोगिता समेत अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. साथ ही 10 मई को विश्वविद्यालय कर्मियों के बीच भी फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा और विजेता प्रतिभागियों को स्थापना दिवस के कार्यक्रम में सम्मानित भी किया जाएगा. गुरुवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता विश्वविद्यालय कर्मियों टीचिंग व नन टिचिंग स्टाफ के बीच भी आयोजित की गई, जिसमें उदय रंजन की नेतृत्व वाली टीचिंग स्टाफ की टीम विजयी रही. वहीं विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक ने बताया कि विश्वविद्यालय के सातवें स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. उन्होंने कहा कि 16 मई को स्थापना दिवस को लेकर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया है, जिसमें पुरस्कृत विद्यार्थियों को मंच पर परफॉर्म करने का भी मौका मिलेगा. गुरुवार को आयोजित उद्घाटन समारोह का संचालन कला विभाग डीन डॉ रोजीकांत ने किया. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp