Search

 
 
 

हजारीबाग : डीसी ने दिखाई 100 ई-रिक्शा को हरी झंडी, मतदाता जागरूकता पर जोर

 
कर्जन मैदान में 22 मार्च को इलेक्शन फूड फेस्टिवल, ‘इलेक्शन इन इंडिया’ थीम पर होंगे कार्यक्रम कविता, पेंटिंग प्रदर्शनी के साथ नुक्कड़ नाटक भी होगा Hazaribagh:  आगामी लोकसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता को लेकर जिला प्रशासन स्वीप कोषांग के माध्यम से इलेक्शन फूड फेस्टिवल का आयोजन कर रहा है. इस संबंध में मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय ने संबंधित गतिविधियों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पहले 20 मार्च को आयोजन तय था, लेकिन बारिश की संभावना को देखते हुए अब इसे 22 मार्च कर दिया गया है. तारीख परिर्वतन के अलावा बाकी सभी कार्यक्रम पूर्व निर्धारित रहेंगे. उपायुक्त ने बताया कि इन आयोजनों का उद्देश्य विशेष कर शहरी मतदाताओं को मतदान के प्रति रुझान को बढ़ाना है. इसे भी पढ़ें-ED">https://lagatar.in/ed-asked-pk-mishra-what-action-was-taken-on-stone-mining-when-he-was-barharwa-sdpo/">ED

ने पीके मिश्रा से पूछा, पत्थर खनन पर बड़हरवा SDPO रहते क्या की कार्रवाई ?

रॉक बैंड शो, ग्रुप डांस, फैशन शो का होगा आयोजन

इसी कड़ी में 22 मार्च को कर्जन मैदान में शाम चार बजे से इलेक्शन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम का पूरा थीम इलेक्शन इन इंडिया पर आधारित है. इसके अंर्तगत रॉक बैंड शो, ग्रुप डांस, फैशन शो, मिमिक्री शो, फोक डांस, फ्यूजन म्यूजिक, पेंटिंग प्रदर्शनी, कविता प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक एवं स्वादिष्ट झारखंडी पकवान आदि कार्यक्रम शामिल हैं. पूरे आयोजन में स्थानीय कलाकार, विद्यार्थी और युवा प्रतिभागी इलेक्शन आधारित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे. दूसरी ओर मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर समाहरणालय भवन परिसर से 100 ई-रिक्शा को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.

कैसे हो सकते हैं शामिल

वैसे नागरिक जिन्होंने अपने मोबाइल पर वोटर हेल्प लाइन ऐप डाउनलोड किया हो एवं अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हैश टैग आई एम वेरिफाइड वोटर पोस्ट किया है, उन्हें निशुल्क प्रवेश मिलेगा. बाकी लोगों के लिए 500 रुपये एंट्री चार्ज लगेगा. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी संदीप सिंह एवं नेहा अरोड़ा होंगे. इसे भी पढ़ें-ममता">https://lagatar.in/mamta-bhuiyan-will-be-rjds-candidate-from-palamu-lok-sabha-seat/">ममता

भुइयां होंगी पलामू लोकसभा सीट से राजद की प्रत्याशी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही