Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: डीसी ने की जेएसएलपीएस की बैठक, दिए निर्देश

Hazaribagh: डीसी नैंसी सहाय सोमवार को जेएसएलपीएस की समीक्षा बैठक की. बैठक में डीसी ने स्वयं सहायता समूह और ग्राम संगठन क्लस्टर लेवल फेडरेशन के गठन की समीक्षा करते हुए प्रखंडों में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए प्रयास कर उन्हें आजीविका व विभिन्न गतिविधियों से जोड़ने को कहा. डीसी ने वित्तीय समावेशन से एसएचजी को आर्थिक गतिविधि संचालित करने के लिए बैंकों के साथ समन्वय कर 15 सितंबर तक विशेष अभियान चलाने को कहा. इस दौरान डीसी ने एसएचजी समूहों का बैंक खाता खोलने सहित रिवॉल्विंग फंड, कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड और समूह के सभी सदस्यों का इंश्योरेंस करने का निर्देश दिया. जेएसएलपीएस को समूह के माध्यम से महिलाएं सशक्त हों, उनके द्वारा निर्मित उत्पाद स्तरीय हों, उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग के लिए नई तकनीक से अवगत कराने के लिए ग्रुप बनाकर प्रशिक्षित करने के साथ ही जिला में पलाश मार्ट से सिग्नेचर प्रोडक्ट लॉन्च करने की दिशा में प्रयास करने के लिए कहा. बैठक में DC ने फूलो झानो आशीर्वाद योजना से महिलाओं को सम्मानजनक रोजगार से जोड़ने और जोहार योजना से लाभान्वित करने के लिए उत्पादक समूह की संख्या बढ़ाने व विभिन्न आजीविका संवर्द्धन की योजनाओं से जोड़ने को कहा. जेएसएलपीएस की अग्रिम मासिक कार्ययोजना की जानकारी देते हुए जिला समन्वयक शांति मार्डी ने कहा कि 15 सितंबर तक एसएसजी समूह को बैंक लिंकेज ड्राइव चलाया जाएगा. उत्पादक समूह व बैंकिंग कॉरस्पॉडेंट की मदद से कैशलेस ट्रांजैक्शन को बढ़ावा दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें- CM">https://lagatar.in/fake-twitter-account-created-in-the-name-of-kalpana-soren-wife-of-cm-hemant-soren-complaint-filed/">CM

हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के नाम से बनाया फर्जी ट्विटर अकाउंट, शिकायत दर्ज
डीसी ने कहा कि अट्ठारह प्लस उम्र के लोगों को कोविड बूस्टर डोज ड्राइव के लिए प्रेरित किया जाएगा. लैंगिक समानता के प्रति जागरुकता के लिए प्रखंडों में अभियान, इसके अलावा विभिन्न तरह की आजीविका संवर्द्धन सहित अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ लेने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा. बैठक में डीसी के अलावा डीपीएम जेएसएलपीएस और एलडीएम सुधाकर पांडेय सहित जेएसएलपीएस के प्रखंड समन्वयक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-  5">https://lagatar.in/5-students-will-go-abroad-for-higher-education-hemant-government-will-do-mou-with-britain-under-chevening-scholarship/">5

छात्र उच्च शिक्षा के लिए जाएंगे विदेश, शेवनिंग स्कॉलरशिप के तहत हेमंत सरकार ब्रिटेन के साथ करेगी MOU
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही