Search

 
 
 

हजारीबाग: रामनवमी को लेकर एसपी ने की बैठक, दिये निर्देश

 
Hazaribagh: हज़ारीबाग़ पुलिस ने रामनवमी को लेकर सुरक्षा की तैयारी पर रणनीति बनानी शुरू कर दी है. इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक मनोज रत्न चोथे ने बैठक की. इसमें एसपी ने सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिये. बैठक में सभी महत्वपूर्ण आपराधिक कांडों की समीक्षा की गयी. डीसी ने सभी कांडों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए. विशेष रूप से आर्थिक एवं साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने का निर्देश दिया. आगामी होली एवं रामनवमी के अवसर पर सांप्रदायिक हिंसा/दंगा से संबंधित कांडों में लिप्त वैसे अभियुक्त जिनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है, उन्हें चिह्नित कर अविलंब गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. एसपी ने अवैध पोस्ता एवं अफीम की खेती करने वाले लोगों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही नशाखोरी के पदार्थ की खरीद बिक्री करने वाले गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया. सोशल मीडिया के मॉनिटरिंग करने का सभी को निर्देशित किया गया. सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें-    कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-attacked-modi-government-20000-indians-trapped-in-ukraine-should-stay-where-they-are-because-the-government-is-busy-fighting-elections-right-now/">कांग्रेस

ने मोदी सरकार पर हल्ला बोला, यूक्रेन में फंसे 20,000 भारतीय जहां हैं, वहीं रहें, क्योंकि सरकार अभी चुनाव लड़ने में व्यस्त है    
एसपी ने बैठक में संगठित अपराध गिरोहों और साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले व्यक्तियों के खिलाफ CCA एवं NSA के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बैठक में एसपी ने सरकारी जमीन से संबंधित जितने भी मामले थाने में लंबित हैं, उसे यथाशीघ्र संबंधित अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर निष्पादन करने का निर्देश दिया. सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में अवस्थित मंदिर, मस्जिद एवं अन्य धार्मिक स्थल की सुरक्षा के लिए संबंधित गांव के ग्रामीणों के साथ एक बैठक कर कमेटी का गठन करने और उन मंदिर/मस्जिद/धार्मिक स्थलों पर कमेटी द्वारा सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-  सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-asked-the-modi-government-at-the-center-tell-whether-bitcoin-is-legal-or-illegal/">सुप्रीम

कोर्ट ने केंद्र की मोदी सरकार से पूछा, बतायें बिटकॉइन लीगल है या इलीगल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही