Search

 
 
 

हजारीबाग DC ने कोविड संक्रमण को लेकर की बैठक, दिये निर्देश

 

Hazaribagh: कोविड को लेकर DC आदित्य कुमार आनन्द ने ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा बैठक की. कोविड संक्रमण के खतरों से निपटने के लिए यह बैठक वेबिनार के माध्यम से की गई. बैठक में प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली गई. DC ने सभी बीडीओ को निर्देशित किया कि कोविड के संभावित खतरों को देखते हुए अपने क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध संसाधनो और सुविधाओं को जांच लें.

इसे भी पढ़ें-  रांची">https://lagatar.in/rights-of-present-committee-of-ranchi-district-bar-association-were-given-to-adhoc-committee-state-bar-council-constituted-committee/84770/">रांची

जिला बार एसोसिएशन की वर्तमान समिति के अधिकार एडहॉक कमिटी को दिए गए, स्टेट बार काउंसिल ने गठित की कमिटी      

उन्होंने कहा कि लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वैसे केंद्रों को चिन्हित कर लें, जहां चौबीस घंटे अस्पताल संचालित किया जा सके. इसके लिए उपलब्ध संसाधनों और जरूरी वैकल्पिक इंतजाम की सूची तैयार कर लें. चिन्हित स्वास्थ्य केन्दों में निरंतर बिजली, पानी, शौचालय और अन्य सुविधाओं की समस्या का समाधान करने के लिए तैयारी कर इंतजाम कर लेने का निर्देश दिया. साथ ही सिविल सर्जन को चिन्हित केंद्रों के संचालन के लिए  चिकित्सक सहित नर्स और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/auto-drivers-took-vaccine-in-ranchi-railway-station-premises/84827/">रांची

रेलवे स्टेशन परिसर में ऑटो चालकों ने लिया वैक्सीन       

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही