Search

 
 
 

हजारीबाग : डीसी ने मैट्रिक-इंटर टॉपर्स को किया सम्मानित

 
डीसी ने विद्यार्थियों को दिए कामयाबी के टिप्स एनडी ग्रोवर सुपर परफॉर्मेंस कम वीवीएम स्टार परफॉर्मर्स के लिए सम्मान समारोह Hazaribagh : हजारीबाग के नगर भवन सभागार में समेरिटन वेलफेयर फाउंडेशन एवं वीवीएम झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में एनडी ग्रोवर सुपर परफॉर्मेंस कम वीवीएम स्टार परफॉर्मर्स के लिए शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस सम्मान समारोह में झारखंड से राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. इनमें इंदिरा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की स्टेट टॉपर दीक्षा भारती, मीसा गुप्ता, सोनाली कुमारी, नेहा कुमारी समेत कई विद्यार्थी शामिल थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-55-disputes-settled-in-lok-adalat-2/">धनबाद

: लोक अदालत में 55 विवादों का हुआ निपटारा

कड़ी मेहनत से मिलेगी सफलता- नैंसी सहाय

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि डीसी नैंसी सहाय ने उपस्थित छात्र छात्राओं को उनकी सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस सम्मान समारोह से उन्हें आने वाले दिनों में नई ऊर्जा मिलती रहेगी. उन्हें यह क्षण प्रेरित करता रहेगा, जिससे वे सफलता के नए आयाम पा सकेंगे. उन्होंने छात्र- छात्राओं को कड़ी मेहनत एवं लगातार प्रयासों से सफल होने के लिए कई टिप्स दिए. वहीं वीवीएम झारखंड के स्टेट को-ऑर्डिनेटर अशोक कुमार ने कहा कि मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है. उन्हें हार्दिक प्रसन्नता है कि हजारीबाग शहर में वीवीएम झारखंड के सहयोग से समेरिटन वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से एनडी ग्रोवर सुपर परफॉर्मर्स कम वीवीएम स्टार परफॉर्मर्स के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन ओएसिस स्कूल के प्राचार्य एवं वीवीएम के जोनल को-ऑर्डिनेटर एहसान उल हक ने किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/pppp-2-8.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

मौके पर ये रहे मौजूद

इस अवसर पर हजारीबाग के डीइओ उपेंद्र नारायण, झारखंड वीवीएम सिटी को-ऑर्डिनेटर अशोक कुमार, जोनल को-ऑर्डिनेटर डॉ एहसान उल हक, पूर्व आईजी दीपक कुमार वर्मा, ओएसिस स्कूल के चेयरमैन शब्बीर अहमद, विनोबा भावे विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कौशलेंद्र कुमार, इंटर साइंस कॉलेज के प्राचार्य बसंत कुमार झा, हजारीबाग वीवीएम के एमके सिटी को-ऑर्डिनेटर इम्तियाज आलम, रंजन, समाजसेवी हर्ष अजमेरा और भैया अभिमन्यु मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :MLA">https://lagatar.in/order-not-pass-order-against-mla-samri-lal-upheld-next-hearing-on-july-14/">MLA

समरी लाल के खिलाफ आदेश पारित नहीं करने का ऑर्डर बरकरार, 14 जुलाई को अगली सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही