Search

 
 
 

हजारीबाग: डीसी ने टेबल टेनिस चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित

 
Hazaribagh: झारखंड राज्यस्तरीय टेबल टेनिस रैंकिंग चैंपियनशिप 2022 के विजेताओं को डीसी नैंसी सहाय ने सम्मानित किया. जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्पेक्स जमशेदपुर में 22 से 24 अगस्त को आयोजित हुए राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हजारीबाग जिले के 11 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. डीसी ने अपने कार्यालय कक्ष में बच्चों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. सम्मानित हुए प्रतिभागियों में हजारीबाग के अंडर-11 राजवीर गोयल को ब्रॉन्ज मेडल, अंडर-13 में अन्वी गोयल और मुकुंद बादल को सिल्वर मेडल मिले थे. इस अवसर पर जिला टेबल टेनिस संघ की कार्यकारी अध्यक्ष रूचि कुजूर, सह सचिव अनूप राजेश लकड़ा, संयुक्त सचिव रवींद्र कुमार और कोच ज्योति यादव भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-reaches-samarkand-will-attend-sco-summit/">पीएम

मोदी पहुंचे समरकंद, SCO शिखर सम्मेलन में करेंगे शिरकत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही