अब थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया के पीड़ितों को मिलेगी विशेष सुविधाएं सदर विधायक ने उठाई थी सदन में आवाज काफी दिनों से इस यूनिट को चालू कराने की कर रहे थे मांग Hazaribagh : हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के प्रयास से अपग्रेडेड सदर अस्पताल, हजारीबाग परिसर के मेल सर्जिकल वार्ड में डे केयर सेंटर का उद्घाटन बुधवार को किया गया. डीसी नैंसी सहाय ने सेंटर का उद्घाटन किया. अब थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया और हीमोफीलिया पीड़ितों को इलाज में विशेष सुविधाएं मिलेगी. फिलहाल यहां 200 थैलेसीमिया, पांच से छह सिकल सेल एनीमिया और 10 से 11 हीमोफीलिया पीड़ित मरीज हैं. इस डे केयर यूनिट के खुलने से अब मरीजों का इलाज हो सकेगा.
: करीम सिटी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में जेनिथ 2.0 आयोजित [wpse_comments_template]
सदर विधायक ने उठाई थी सदन में आवाज
विधायक के मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी ने बताया कि पिछले डेढ़ महीने से विधायक मनीष जायसवाल इसके लिए लगातार प्रयासरत रहे थे. सदन पटल पर पिछले झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में उन्होंने इस मुद्दे को उठाया था. हाल ही में हुई बीस सूत्री की बैठक में इसे गंभीरता से सदन के समक्ष रखा गया था. इसके अलावा व्यक्तिगत तौर पर सिविल सर्जन और उनके कार्यालय कर्मियों से भी बात की गई थी. विधायक की ओर से कहा गया कि यूनिट सुचारू रहे और इसकी सुविधा जरूरतमंद मरीजों को बेहतर तरीके से उपलब्ध हो, इसके लिए तकनीकी कर्मियों की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने की जरूरत है. नए ब्लड बैंक भवन को जल्द शुरू कर ब्लड सेपरेशन का कार्य भी ऐसे मरीजों के हित में शुरू करने की मांग विधायक की ओर से की गई. चूंकि कंप्लीट ब्लड बैंक सुविधा और तकनीकी स्वास्थ्य कर्मियों के बगैर डे केयर यूनिट की समुचित उपयोगिता संभव नहीं है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-zenith-2-0-organized-in-english-department-of-karim-city-college/">जमशेदपुर: करीम सिटी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में जेनिथ 2.0 आयोजित [wpse_comments_template]
Leave a Comment