Search

 
 
 

हजारीबाग : डीसी ने हस्तशिल्प मेला का किया उद्घाटन, कई कार्यक्रमों में भी लिया भाग

 
Hazaribag : स्वतंत्रता दिवस पर हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय ने "हस्तशिल्प मेला 2023" का उद्घाटन किया. मौके पर पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे, उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित और प्रशिक्षु आईएएस सुलोचना मीणा उपस्थित रहीं. इससे पहले उपायुक्त नैंसी सहाय ने अपने आवासीय परिसर और समाहरणालय में झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. वहीं सुबह में एसपी के साथ शहीद स्मारक स्थल पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. एसपी ने पुलिस लाइन में वीर शहीद जवानों को याद किया. डीसी ने फुटबॉल प्रदर्शनी मैच में मीडिया इलेवन और प्रशासन इलेवन के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. इसमें प्रशासन इलेवन ने 5-0 से मैच जीत लिया. शाम में नगर भवन में आयोजित सांस्कृतिक देशभक्ति कार्यक्रम में डीसी ने बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण किया. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-independence-day-celebrated-with-enthusiasm-in-saraswati-vidya-mandir/">हजारीबाग

: सरस्वती विद्या मंदिर में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही