Search

 
 
 

Hazaribagh News: बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत लगे आम उत्सव मेले का DC  ने किया उद्घाटन

Hazaribagh : बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत हजारीबाग झील परिसर में स्थित एम्फी थिएटर परिसर में आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया
 

Hazaribagh : बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत हजारीबाग झील परिसर में स्थित एम्फी थिएटर परिसर में आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ उपायुक्त हेमंत सती, उप विकास आयुक्त रिया सिंह महापौर अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

 

Uploaded Image

 

बागवानी मेला में जिले के सभी प्रखंड के किसानों ने स्टॉल लगाया, जिसमें उन्नत किस्म के आम की प्रदर्शनी के साथ-साथ बिक्री किया गया.  स्टॉल में विभिन्न किस्म के आम नजर आए. जिसमें हापुस आम,तोतापरी, मियांजाकी, मालदा आम्रपाली, हिमगिरी ज्यादा थे.  बागवानी मेला में आम खरीदने वाले खरीदारों में खासा उत्साह देखा गया.

 

 इस मेले का मुख्य उद्देश्य आम की खेती और बागवानी करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करना है. जिससे किसान अपने आम के उत्पादन को बढ़ाने के लिए काम करें. जिसके माध्यम से उनके आय में गुणात्मक वृद्धि हो.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही