Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: DC ने किया गौरियाकरमा का निरीक्षण, सीओ को दिये निर्देश

Hazaribagh: डीसी नैंसी सहाय ने शनिवार को पशु प्रक्षेत्र, बिरसा कृषि बीज अनुसंधान केंद्र व आईसीएआर गौरियाकरमा का दौरा किया. दौरे का मुख्य उद्देश्य अतिक्रमित की गई सरकारी जमीन का निरीक्षण करना था. निरीक्षण के क्रम में उनके साथ एसी राकेश रौशन, सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो, बिरसा कृषि उपनिदेशक निवास गिरि और फार्म मैनेजर डॉ संजीव कुमार थे. डीसी ने वित्तकिला, चौक क्षेत्र, केवलिया डैम के वनगांवा व बिरसा कृषि अनुसंधान क्षेत्र के अतिक्रमित स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद DC ने सीओ को अतिक्रमण करने वाले लोगों को तत्काल नोटिस देते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. संबंधित मामले में सीओ ने बताया कि कुल 95 लोगों को चिह्नित किया गया है. सभी अतिक्रमणकारियों को 15 अगस्त के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए अतिक्रमित क्षेत्र को खाली कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें- गुजरात">https://lagatar.in/who-patronizes-drug-liquor-mafia-in-gujarat-rahul-gandhi/">गुजरात

में ड्रग-शराब माफिया को संरक्षण देने वाले कौन : राहुल गांधी
इसी क्रम में डीसी ने आईसीएआर व बीज अनुसंधान केंद्र का भ्रमण किया और जानकारी ली. मौके पर बीज अनुसंधान केंद्र के उपनिदेशक श्रीनिवास गिरि ने चहारदीवारी की समस्या की जानकारी दी. इसके साथ ही उन्होंने पशु प्रक्षेत्र के गौशाला में रेड सिंधी पशुओं के पालन-पोषण के बारे में पूछा. इस संबंध में प्रबंधक डॉ संजीव कुमार ने प्रक्षेत्र की पूरी जानकारी दी. इस दौरान स्थानीय मुखिया कुमारी मीरा, समाजसेवी दुलार यादव, प्रक्षेत्र के ज्ञानी चौधरी और लखन ठाकुर मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- मोदी">https://lagatar.in/modi-government-is-misleading-congress-mps-will-march-to-rashtrapati-bhavan-on-friday-regarding-inflation/">मोदी

सरकार गुमराह कर रही है, कांग्रेस के सांसद महंगाई को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालेंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही