Search

 
 
 

हजारीबाग : डीसी ने रामनवमी जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण

 
Hazaribagh:  उपायुक्त नैंसी सहाय की अगुवायी में प्रशासनिक अमला ने रामनवमी जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया. मौके पर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह के साथ-साथ जिला प्रशासन और पुलिस के पदाधिकारी मौजूद रहे. मौके पर उपायुक्त नैंसी सहाय ने संबंधित पदाधिकारियों को मार्ग में पड़ने वाले पेड़ों की डालियों, अव्यवस्थित बिजली के तारों आदि को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया. साथ ही जुलूस मार्गों पर बैरिकेटिंग का आंकलन करते हुए रुट लाइन के सड़क किनारे रखे ईट, बालू व पत्थर को हटाने को कहा. रुट का निरीक्षण पुलिस कंट्रोल रूम, इंद्रपुरी चौक, सदर अस्पताल, पैगोडा चौक, झंडा चौक, महावीर स्थान, ग्वाला टोली चौक, जामा मस्जिद रोड, बुच्चर टोली चौक और पेलावल चौक तक किया गया. जुलूस मार्ग इंस्पेक्शन से पहले उपायुक्त ने पुलिस कंट्रोल रूम में सभी संबंधित अधिकारियों के साथ वार्ता की. इस दौरान किए जाने वाले कार्यों व सावधानियों से उन्हें अवगत कराया. मौके पर उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित, अपर समाहर्ता संतोष सिंह, सहायक समाहर्ता सुलोचना मीणा, एसडीपीओ शिवाशिष कुमार, एसडीओ सदर शैलेश कुमार, सदर सीओ मयंक भूषण कुमार, एनडीसी प्रदीप कुमार समेत कई पदाओधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-देवर">https://lagatar.in/sita-soren-is-sister-in-law-at-home-not-in-the-election-field-basant/">देवर

बसंत का भाभी सीता सोरेन पर प्रहारः कहा- झामुमो ने दिया बहुत सम्मान, चुनावी मैदान में रिश्ता नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही