Search

 
 
 

हजारीबाग : डीसी ने रामनवमी जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण

 
सड़क किनारे पड़े ईट, पत्थरों और झूलते तारों को व्यवस्थित करने का निर्देश Hazaribagh:  रामनवमी में शांति और भाईचारा बनी रहे इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से सजग है. 15 अप्रैल सोमवार को देर शाम उपायुक्त नैंसी सहाय, पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह की अगुवाई में सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए प्रशासनिक टीम ने जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया. विधि व्यवस्था का जायज़ा लिया. रूट मार्ग में पड़े ईट, पत्थरों, पेड़ों की डालियों, झूलते तारों आदि को समय पर दुरूस्त करने निर्देश दिया गया. निरीक्षण के क्रम में प्रशासनिक टीम ने छडवा डैम, कटकमदाग, खिरगांव, झंडा चौक, बड़ा अखाड़ा, महावीर मंदिर, जामा मस्जिद रोड आदि मार्गों पर भ्रमण कर बारीकी से निरीक्षण किया. मौके पर उपायुक्त ने बताया कि रामनवमी के पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. इसके लिए कई चरणो में विभिन्न अखाड़ों के साथ बैठक की गई है. वहीं जुलूस को लेकर मूलभूत सुविधाएं जैसे पीने के पानी की सुविधा, सड़कों का निर्माण, बैरिकेटिंग, लाइट की व्यवस्था, मंच निर्माण जैसे तमाम बिंदुओं पर पहले से काम चल रहा है. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ram-navami-procession-will-be-special-in-ranchi-know-from-where-the-procession-will-take-place/">रांची

में रामनवमी शोभायात्रा होगी खास, जानें कहां-कहां से निकलेगा जुलूस

प्रशासन का सहयोग करे जनता : नैंसी सहाय

नैंनी सहाय ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि जिला प्रशासन और आम जनता समन्वय के साथ सहयोगात्मक रुख रखें. उन्होंने हजारीबाग की जनता से अपील की है कि प्रशासन आपके साथ हर कदम पर खड़ी है. भव्यता और शांतिपूर्वक तरीके से पर्व मनाएं और शोभायात्रा का आनंद लें.मौके पर उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित, अपर समाहर्ता संतोष कुमार सिंह,एसडीओ सदर शैलेश कुमार, एसडीपीओ सुभाशीष कुमार,सहायक समाहर्ता सुलोचना मीणा, सीओ सदर मयंक भूषण, डीपीआरओ रोहित कुमार, नजारत उप समाहर्ता प्रदीप कुमार समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-IPL">https://lagatar.in/ipl-2024-hyderabad-created-history-made-the-biggest-score-till-date/">IPL

2024 : हैदराबाद ने रचा इतिहास, बना दिया अबतक का सबसे बड़ा स्कोर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही