Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : डीसी ने जिला पुस्तकालय के जीर्णोद्धार कार्य का किया निरीक्षण

Advertisement
Advertisement
आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा यह पुस्तकालय 15 अगस्त से स्थानीय युवाओं व आमजनों के लिए होगा उपलब्ध Hazaribagh : शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरी के लिए हजारीबाग जिला पुस्तकालय का डीएमएफटी मद से जीर्णोद्धार का कार्य प्रगति पर है. इसी कार्य का जायजा लेने के लिए डीसी नैंसी सहाय ने पुस्तकालय के निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए कार्य स्थल पर पहुंची. साथ में डीडीसी प्रेरणा दीक्षित और प्रशिक्षु आईएएस सुलोचना मीणा भी मौजूद थीं. जिला परिषद की ओर से किए जा रहे निर्माण को डीसी ने गुणवत्ता पूर्ण तरीके से करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें :गृह">https://lagatar.in/home-secretary-gave-instructions-to-the-sp-of-the-districts-put-a-check-on-crime-land-dispute-and-take-immediate-action-on-the-problem-of-the-elderly/">गृह

सचिव ने जिलों के एसपी को दिये निर्देश, अपराध पर लगाएं लगाम, जमीन विवाद और बुजुर्गों की समस्या पर करें त्वरित कार्रवाई

प्रतियोगिता परीक्षा में बैठने वालों को मिलेगा लाभ- नैंसी सहाय

उपायुक्त ने निरीक्षण के क्रम में बताया कि यह पुस्तकालय सभी बुनियादी सुविधाओं से लैस होगा. पुस्तकालय के आधुनिकीकरण से प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे स्थानीय युवाओं को इसका लाभ मिलेगा. इस पुस्तकालय में विभिन्न प्रकार की पुस्तकों का समावेश होगा. साथ ही बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जेनरेटर, वाटर प्यूरीफायर, शौचालय, कम्प्यूटर, ई-लाइब्रेरी, अग्निशमन आदि की व्यवस्था की जाएगी. उपायुक्त ने कहा कि यह पुस्तकालय आमजनों के लिए 15 अगस्त से उपलब्ध होगा. इसके लिए सभी आवश्यक निर्देश जिला परिषद को दे दिए गए हैं. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-in-case-of-register-tampering-co-has-now-given-application-in-the-police-station/">हजारीबाग

: पंजी छेड़छाड़ मामले में अब सीओ ने दिया थाना में आवेदन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही