Search

 
 
 

हजारीबाग: जनता दरबार में डीसी ने सुनी लोगों की फरियाद

 
Hazaribagh: डीसी नैंसी सहाय ने अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया. इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से ग्रामीण पहुंचे. उन्होंने डीसी के सामने अपनी फरियाद लगाई. वहीं डीसी ने जनता दरबार में आये समस्याओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए निर्धारित समय सीमा पर निपटाने का निर्देश दिया. जनता दरबार में कटकमसांडी क्षेत्र के निवासी नगीया ने डीसी से ऑनलाइन रसीद निर्गत करने के मामले उठाए. कहा कि बरही के रहने वाले भगत कुमार सिंह ने सर्वे के रास्ते में बनी हुई नाली को मिट्टी व पत्थर भर दिया है, जिससे परेशानी हो रही है. वहीं विष्णुगढ़ के राजेश्वर महतो ने धान अधिप्राप्ति केंद्र में धान जमा नहीं लेने के संबंध में आवेदन दिया. ओकनी की मालती कुमारी ने अपनी जमीन का बंदोबस्ती किए जाने के संबंध में निवेदन किया. इसके अलावा सिंदूर के विनोद कुमार ने दाखिल खारिज को रोके जाने के संबंध में, भातु महतो बरकट्ठा एनएच टू में अधिकृत भूमि का मुआवजा भुगतान देने के संबंध में, मो. कौशिक आलम हरहद से अपनी जमीन को दूसरे लोगों के द्वारा गलत तरीके से बेचे जाने के संबंध में डीसी से गुहार लगाया. डीसी ने अधिकारियों को सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए निपटाने का आदेश दिया. इसे भी पढ़ें – JMM">https://lagatar.in/chargesheet-filed-against-jmms-rajya-sabha-mp-mahua-maji-code-of-conduct-case-prima-facie-true/">JMM

की राज्यसभा सांसद महुआ माजी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, आचार संहिता का केस प्रथम दृष्टया सही
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही