Search

 
 
 

हजारीबाग: जनता दरबार में डीसी ने सुनी लोगों की फरियाद

 
Hazaribagh: डीसी नैंसी सहाय ने मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया. इसमें डीसी ने आमजनों की समस्याओं को सुना. साप्ताहिक आयोजित होने वाले जनता दरबार में जिले वासियों की समस्याओं के निवारण के लिए डीसी के समक्ष चार दर्जन से अधिक आवेदन आए. जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के निष्पादन की आस लिए आए नागरिकों की फरियाद को सुन डीसी ने संबंधित अधिकारियों को जांचोपरांत न्याय संगत कार्रवाई करने के निर्देश दिया. जनता दरबार में बीपीएल, धान का समर्थन मूल्य, एएनएम नियुक्ति, जमीन, पीएम आवास, अधिग्रहण, रोजगार, मनरेगा, भूमि, म्यूटेशन, रजिस्ट्री, राष्ट्रीय राजमार्ग के मुआवजा, पेंशन, भूमि अधिग्रहण, आवास और राशन की समस्याओं से संबंधित आवेदन आए. डीसी ने उन आवेदनों को मार्क कर संबंधित अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए निष्पादन के आदेश दिए. इसे भी पढ़ें- नेशनल">https://lagatar.in/national-herald-case-interrogation-of-sonia-gandhi-continues-in-ed-office-congress-mps-march-rahul-sitting-on-dharna-detained-by-police/">नेशनल

हेराल्ड केस: ईडी कार्यालय में सोनिया गांधी से पूछताछ जारी, कांग्रेस सांसदों ने मार्च निकाला, धरने पर बैठे राहुल को पुलिस ने हिरासत में लिया
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही