Search

 
 
 

Hazaribagh News: डीसी ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं

डीसी हेमंत सती ने मंगलवार को समाहरणालय भवन स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन उपायुक्त को सौंपे.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh: डीसी हेमंत सती ने मंगलवार को समाहरणालय भवन स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन उपायुक्त को सौंपे.

Uploaded Image

जनता दरबार में भूमि विवाद, म्यूटेशन, पेंशन, आवास, पारिवारिक विवाद, मंईया सम्मान योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से संबंधित शिकायतें, मुआवजा भुगतान, रोजगार, भूमिदान जमीन संबंधी, पीएम कुसुम, खाशमहल जमीन, मारपीट तथा सड़क एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मामले प्रमुख रूप से प्राप्त हुए. उपायुक्त ने आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें: 

उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सके. साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें.

 

जनता दरबार में प्राप्त विभिन्न आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित किया गया. उपायुक्त ने अधिकारियों को आवेदनों की जांचोपरांत शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही