Search

 
 
 

हजारीबाग: DC ने की समग्र शिक्षा अभियान के कार्यों की समीक्षा, दिए निर्देश

 
Hazaribagh: डीसी नैंसी सहाय ने गुरुवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की. बैठक में उन्होंने वित्तीय वर्ष 2022-23 के अंतर्गत एसएसपी समग्र शिक्षा अभियान के कार्यक्रम के लक्ष्य की समीक्षा की. डीसी ने निःशुल्क पाठ्यक्रम पुस्तक और टेक्स्ट बुक के वितरण की डेटा इंट्री पोर्टल पर समय पर अपडेट करने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि बायोमीट्रिक शिक्षक उपस्थिति को सुचारू ढंग से हर हाल में दर्ज कराएं. उन्होंने दूसरे विद्यालय में प्रतिनियोजन वार्षिक मूल्यांकन में किसी भी तरह के कार्य में लगाने के बावजूद इसे शत प्रतिशत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही DC ने विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने शैक्षणिक कार्यशाला का आयोजन करने का निर्देश दिया. मौके पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की समीक्षा बैठक के लिए तिथि एवं समय का निर्धारण करने और उत्क्रमित अवासीय विद्यालय के साथ समीक्षा करने की बात कही. इसे भी पढ़ें- सोनिया">https://lagatar.in/eds-questioning-of-sonia-gandhi-ends-called-again-on-july-25-congress-said-bjp-wants-opposition-free-india/">सोनिया

गांधी से ईडी की पूछताछ खत्म, 25 जुलाई को फिर बुलाया, कांग्रेस ने कहा, भाजपा विपक्ष मुक्त भारत चाहती है
डीसी ने कस्तूरबा विद्यालय की शत प्रतिशत सफलता को लेकर शिक्षा अधिकारियों को बधाई दी. उन्होंने विद्यालयों में शौचालय, पेयजल की जरूरत मुताबिक व विद्युतीकरण की जरूरत को लेकर हस्ताक्षरित सूची देने को कहा. वहीं रसोइया की मानदेय राशि का भुगतान समय पर करने का निर्देश दिया. साथ ही स्वतंत्रता दिवस को लेकर सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में देशभक्ति से प्रेरित सैनिकों के लिए कार्ड निर्माण प्रतियोगिता कराने का निर्देश सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को दी गई. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी पुष्पा कुजूर, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, शिक्षा परियोजना कार्यक्रम पदाधिकारी और प्रखंड व जिला स्तरीय शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- सोनिया">https://lagatar.in/interrogation-of-sonia-gandhi-continues-in-ed-office-in-national-herald-case/">सोनिया

गांधी से ईडी कार्यालय में नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ जारी, भाजपा ने कहा, कांग्रेस सत्याग्रह नहीं, दुराग्रह पर उतरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही