Search

 
 
 

हजारीबाग: वीर शहीद सिदो-कान्हो की जयंती पर डीसी-एसपी ने दी श्रद्धांजलि

 
Hazaribagh : हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय और एसपी मनोज रतन चोथे ने हूल क्रांति के महानायक अमर वीर शहीद सिदो-कान्हो की जयंती पर पीडब्ल्यूडी चौक पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही शहीद सिदो-कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनके बलिदान को याद किया. मौके पर डीसी ने कहा कि 30 जून 1855 को सिदो-कान्हो के नेतृत्व में मौजूदा साहेबगंज जिले के भोगनाडीह गांव से अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह शुरू हुआ था. झारखंड के आदिवासियों ने अंग्रेजों के खिलाफ हथियार उठाया और सिदो-कान्हो ने नारा दिया ‘करो या मरो, अंग्रेजों हमारी माटी छोड़ो’. माल्यार्पण कार्यक्रम के दौरान एनडीसी डेविड बलिहार, सदर सीओ राजेश कुमार, डीपीआरओ पंचानन उरांव ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-dc-did-quick-execution-of-various-cases-in-janata-darbar/">आदित्यपुर

: डीसी ने जनता दरबार में विभिन्न मामलों का किया त्वरित निष्पादन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही