Search

 
 
 

हजारीबाग : डीसी ने शत प्रतिशत मतदान पर दिया जोर

 
Hazaribagh:  हजारीबाग लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय ने बैठक की. इसमें मतदाताओं का नाम, निबंधन करने एवं निर्वाचन संबंधी अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया. डीसी ने कहा कि जो मतदाता 18 वर्ष के हो चुके हैं, उन्हें फॉर्म-छह भरना है. कहा कि जो नए मतदाता फार्म-छह भर रहे हैं, वो भी इसी लोकसभा चुनाव में मतदान कर सकते हैं. विदित हो कि फॉर्म-छह भरने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल है. साथ ही उन्होंने स्वीप कार्यक्रम को लेकर कहा कि सभी स्कूल, कॉलेज आदि में स्वीप को लेकर जिला प्रशासन द्वारा वृहद पैमाने पर कार्यक्रम किये जा रहे हैं. रामनवमी के बाद इन कार्यक्रमों में और भी तेजी आएगी. इससे ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान के प्रति जागरूक हो सकेंगे. इसे भी पढ़ें-इंडी">https://lagatar.in/there-will-be-no-ruckus-in-indie-alliance-rally-there-will-be-a-gathering-of-corrupt-people-pratul/">इंडी

एलायंस की रैली में उलगुलान नहीं, भ्रष्टाचारियों का होगा जुटान- प्रतुल

14 से 17 वर्ष के बच्चों को वोलेंटियर्स बनाएंः डीसी

मौके पर डीसी नैंसी सहाय ने कहा कि 14 से 17 वर्ष के बच्चों को मतदान बूथों पर वोलेंटियर्स बनाया जाय. इससे दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों को सहायता मिल सकेगा. सभी वोलेंटियर्स के भोजन की व्यवस्था बूथों पर किये जाने को लेकर निर्देश दिया गया. कहा कि जिला प्रशासन द्वारा इन्हें आईडी कार्ड तथा प्रशस्ति पत्र भी दिये जाएंगे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि जिन किन्ही मतदाता का एपिक कार्ड नहीं है, वो किसी भी अन्य 12 प्रकार के प्रमाण पत्रों के माध्यम से मतदान कर सकते हैं, यदि मतदाता का नाम मतदान पत्र में शामिल है तो. कोई भी मतदाता मतदान करने से न छूटे इसके लिए उन्होंने सभी लोगों से मतदान के प्रति जागरुकता फैलाने की अपील की. साथ ही फॉर्म छह भरने का निर्देश दिया. इस मौके पर वरीय नोडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा, उप निर्वाचन पदाधिकारी मां देवप्रिया, ईएलसी, एनएसएस, एनवाईके व सभी कॉलेजों के कैंपस एंबेसडर के प्रतिनिधि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-विनोद">https://lagatar.in/vinod-singh-is-not-a-candidate-of-india-alliance-from-koderma-lok-sabha-nizamuddin-ansari/">विनोद

सिंह कोडरमा लोकसभा से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार नहीं  : निजामुद्दीन अंसारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही