Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : डीडीसी व प्रशिक्षु आईएएस ने किया औचक निरीक्षण, शांति के साथ मुहर्रम मनाने का फैसला

Advertisement
Advertisement
केरेडारी में प्रशिक्षु आईएएस ने किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण शिक्षा, स्वास्थ्य और आंगनबाड़ी केंद्रों में साफ-सफाई पर दिया जोर, गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश Keredari : हजारीबाग जिले की डीडीसी प्रेरणा दीक्षित और प्रशिक्षु आईएएस सुलोचना मीणा ने शनिवार को केरेडारी प्रखंड में विकास योजनाओं का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने प्रखंड में संचालित योजनाओं और कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने केरेडारी स्वास्थ्य उपकेंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, प्लस टू उच्च विद्यालय केरेडारी समेत डीएमएफटी फंड से संचालित विकास कार्यों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान केरेडारी स्वास्थ्य उपकेंद्र में चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर विक्रम समेत अन्य कर्मियों से कहा कि मरीज की सेवाओं के लिए तत्पर रहें. अस्पताल में साफ-सफाई को दुरुस्त रखें. वहीं आंगनबाड़ी केन्द्र में भी साफ-सफाई के साथ चहारदीवारी निर्माण कार्य को लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की बात कही. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-aap-burnt-prime-ministers-effigy-against-violence-in-manipur/">गिरिडीह

: मणिपुर में हिंसा के खिलाफ आप ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/keredar-3_677-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

उच्च विद्यालय का भी किया निरीक्षण

प्लस टू उच्च विद्यालय केरेडारी में भी साफ-सफाई और शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने शिक्षकों से तकनीकी संसाधनों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर जोर दिया. वहीं पेटो पंचायत में संचिलत टीसीबी निर्माण कार्य का जायजा लिया. उन्होंने जोरदाग गांव पहुंचकर डीएमएफटी मद से हो रहे स्कूल निर्माण कार्य का जायजा लिया और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की बात कही. इस मौके पर केरेडारी बीडीओ किस्टो कुमार बेसरा, सीओ राकेश कुमार तिवारी, बीपीओ सुमन शर्मा, बीएओ अनुज कुमार, डॉक्टर सुधीर कुमार, सुपरवाइजर मंजू कुमारी समेत कई लोग मौजूद थे. दूसरी खबर

शांति और सौहार्द के साथ मुहर्रम मनाने का फैसला

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/daru-shanti-samiti-3_887-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> विधि व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन ने बताई पहली प्राथमिकता शरारती तत्वों पर पुलिस की रहेगी नजर निर्धारित रूट से जुलूस निकालने की हिदायत, भड़काऊ गाने से परहेज करने का निर्देश Hazaribagh : मुहर्रम को लेकर सदर थाना में शांति समिति की बैठक शनिवार को आयोजित हुई. इसमें शांति और सौहार्द से मुहर्रम मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता करते सदर एसडीपीओ महेश प्रजापति ने कहा कि मुहर्रम में विधि व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है. पर्व के दौरान लोग शांति व्यवस्था बनाए रखें. शरारती तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी. जो लोग विधि व्यवस्था तोड़ेंगे, उनके साथ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी. सदर अंचल अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान सांप्रदायिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा कोई ऐसा कदम नहीं उठाएं ताकि विधि व्यवस्था की समस्या खड़ी हो. ताजिया जुलूस निर्धारित रूट से ही निकालें. जुलूस में प्रतिबंधित गाना बजाने से परहेज करें. संचालन करते हुए सदर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अमित कुमार लकड़ा ने लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की. बैठक में राजद जिला अध्यक्ष संजर मलिक ने पगमिल क्षेत्र में जलजमाव की स्थिति पर चिंता जाहिर करते कार्यवाही की मांग की. बैठक मे भाजपा नेता कयूम अहमद, इरफान अहमद काजू, शमशेर आलम, नौशाद आलम, वार्ड पार्षद अनिल प्रसाद सहित कई लोगों ने शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने, पुलिस गश्ती तेज करने, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने सहित कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए. बैठक में लोहसिंघना थाना प्रभारी विपिन यादव, बड़ा बाजार ओपी प्रभारी घनश्याम सहित कई पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/sadar-thana-muharram_231-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-relief-from-the-court-to-the-former-director-and-chief-scientist-of-sinfer/">धनबाद

: सिंफर के पूर्व निदेशक व मुख्य वैज्ञानिक को अदालत से मिली राहत
तीसरी खबर

दारू में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक

Daru : दारू थाना परिसर में शनिवार को मुहर्रम त्योहार को लेकर बैठक बीडीओ सुशील कुमार राय और सीओ नीतू कुमारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शीलाडीह, हरली, पुनाई, गाड़ीसाडम, बसोबर, जिंनगा, कवालू, पेटो, मेड़कुरी, मोकतमा, जबरा, पिपचो आदि अखाड़ों के अखाड़ेधारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए. बीडीओ ने सबसे पहले सभी अखाड़ों की रूट की जानकारी ली. उसके बाद समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया. रूट में परेशानी पर आवेदन मांगा गया. वहीं बैठक का संचालन करते हुए थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि पूर्व की भांति डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध है. केवल लाउडस्पीकर बजा सकते हैं. बैठक में दोनों समुदाय के लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही