Search

 
 
 

हजारीबाग : नदी में तैरती मिली महिला की लाश, दो दिन से थी लापता

 
Vishnugarh : विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के अलपिटो की पार्वती देवी (60वर्ष) की लाश संतुरपी जंगल की खेड़ोहिया नदी में सोमवार को मिली. वह किशुन यादव की पत्नी थी. बताया जाता है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. वह दो दिन से घर से लापता थी. घर वाले उनकी तलाश कर रहे थे. व्हाट्सएप पर उनकी गुमशुदगी की खबर वायरल हो रही थी. इसी बीच जंगल गए कुछ लोगों ने उनके शव को नदी में देखा. पहले इसकी सूचना बगोदर पुलिस को दी गई. स्थल विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत पड़ता था. लिहाजा विष्णुगढ़ पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. विष्ष्णुगढ़ थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया है. महिला के पति समेत एक पुत्र, चार बेटियां और तीन परपौत्र है. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/crisis-on-the-existence-of-jagannathpur-fair/">जगन्नाथपुर

मेले में वसूली से दुकानदार परेशान, बोले- ऐसा रहा हाल तो अगले साल नहीं लगायेंगे दुकान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही