Search

 
 
 

हजारीबाग : संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, दूसरे की सड़क हादसे में मौत

 
Hazaribagh : हजारीबाग के इचाक प्रखंड स्थित फफूंदी के एक घर से युवक का शव बरामद किया गया. वहीं हुरहुरू पतरातू चौक के पास सड़क दुर्घटना में एक की युवक की मौत हो गई. फफूंदी मामले में मृतक की पहचान अंबाडांड़ निवासी प्रदीप राम रूप में हुई. वह ट्रक चालक था और वह होली में अपने गांव आया था. मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसके तीन दोस्त घर से एक किलोमीटर दूर फफूंदी में शराब पीने के लिए बहला-फुसलाकर ले गया. वहीं घर में बैठकर सभी शराब पीने लगे. इसी बीच उसके दोस्त ही हल्ला करने लगे कि प्रदीप को कुछ हो गया है. उसके बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने दौड़कर युवक को उठाया और अस्पताल ले जाने की बात कही. स्थानीय डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद इचाक थाने को सूचना दी गई. उसके बाद शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर ग्रामीणों ने एक अज्ञात समेत तीन लोगों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-severe-water-crisis-in-the-villages-of-kumdashol-panchayat-people-wandering-for-water/">डुमरिया

: कुमड़ाशोल पंचायत के गांवों में भीषण जल संकट, पानी के लिए भटक रहे लोग

सड़क हादसे में युवक की मौत

इधर हजारीबाग बड़ा बाजार थाना क्षेत्र स्थित हुरहुरू पतरातू चौक के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान पतरातू निवासी जैकलिन एस. के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात 10 बजे सड़क पार करने के दौरान विपरीत दिशा से आ रही कार ने टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौत हो गई. घटना की सूचना बड़ा बाजार थाने को दी गई, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-caught-the-wife-accused-of-killing-her-husband-after-high-voltage-drama/">जमशेदपुर

: हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पति की हत्या की आरोपी पत्नी को पुलिस ने पकड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही