वंदे भारत ट्रेन से टकराने से मौत की आशंका
Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कुद ओवरब्रिज पर एक नाबालिक लड़की की लटकी हुई लाश मिली. वहीं पास में पड़े स्कूल बैग में मिले आईडी कार्ड से मृतका की पहचान कार्मेल स्कूल की आठवीं क्लास की छात्रा पुष्पा कुमारी के रूप में हुई है. वह जसवंत नगर की रहनेवाली थी. बताया जा रहा है कि वंदे भारत ट्रेन आ रही थी, उसी वक्त यह हादसा हुआ है. स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतका बड़कागांव रोड के जसवंत नगर में रहती थी. यह क्षेत्र कटकमदाग थाना का पड़ता है. जिस जगह छात्रा की लाश मिली, वह ओवरब्रिज सुनसान जगह पर है. इसको लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि स्कूल बैग के साथ सुनसान ओवरब्रिज पर छात्रा क्या कर रही थी. कहीं यह आत्महत्या तो नहीं. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कटकमदाग और रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया वहीं जांच-पड़ताल में जुट गई है. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया छात्र की मौत ट्रेन हादसे में हुई है. पुलिस जांच कर रही है. पुलिस ने कहा कि परिजनों का बयान आने के बाद ही इसमें कुछ पता चल पाएगा. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/elections-in-jharkhand-in-4-phases-know-when-voting-is-on-which-seat-how-many-voters-will-cast-their-votes/">झारखंडमें 4 चरणों में चुनाव, जानिये किस सीट पर कब है मतदात, कितने मतदाता डालेंगे वोट [wpse_comments_template]
Leave a Comment