Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : तालाब में मिला बालक का शव, 24 घंटे से था लापता समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh : हजारीबाग स्थित इचाक प्रखंड के सूर्य देव मंदिर स्थित तालाब से एक बालक का शव सोमवार को बरामद किया गया. शव को तालाब में ग्रामीणों ने देखा, तो इसकी सूचना इचाक थाने को दी. यह बालक कटकमदाग थाना क्षेत्र के रेवाली का रहने वाला है. वह नानी के साथ गया था. उसके बाद वह लापता हो गया. बहुत खोजबीन के बाद 24 घंटे के बाद तालाब से शव मिलने की सूचना मिली. उसके बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. परिजन पोस्टमार्टम करवाने के लिए तैयार नहीं हुए. पुलिस के दबाव पर परिजन सदर अस्पताल तो आए, लेकिन फिर बिना पोस्टमार्टम के बच्चे के शव को लेकर घर चले गए. इसे भी पढ़ें :बाबूलाल">https://lagatar.in/babulals-sankalp-yatra-will-conclude-with-a-rally-of-six-assembly-constituencies-on-28th-in-ranchi/">बाबूलाल

की संकल्प यात्रा का समापन छह विधानसभा की रैली के साथ 28 को रांची में होगा
दूसरी खबर

मारपीट में महिला घायल, भैंसूर व गोतनी पर केस

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमदाग में मारपीट में एक महिला घायल हो गई. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. महिला कटकमदाग की रहने वाली है. इस संबंध में उसने बताया कि छोटी-छोटी बातों को लेकर भैंसूर उसके साथ मारपीट करते हैं. पूर्व में भी तीन बार उसकी पिटाई की गई, जो उसके जान पर बन आयी. महिला ने भैंसूर और गोतनी पर मारपीट का आरोप लगाया है एवं फर्द बयान में दोनों पर मामला भी दर्ज कराया है. इसे भी पढ़ें :उधार">https://lagatar.in/bjp-is-marrying-with-borrowed-vermillion-jmm/">उधार

के सिंदूर से सुहागन कर रही है बीजेपी : झामुमो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही