Search

 
 
 

हजारीबाग: जंगल से बरामद हुआ बुजुर्ग का शव, जांच में जुटी पुलिस

 
Hazaribagh : हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र की गयपहाड़ी स्थित कल्हाबाद निवासी आजो मिंया का शव जंगल से बरामद किया गया है. वह पेशे से छाता मरम्मत का काम करते थे. परिजनों के मुताबिक वो मंगलवार को तुर्कबाद बाजार गए थे लेकिन लौटकर घर नहीं आए. जिसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से खोजबीन की. काफी देर बाद आजो मिया का शव जंगल से बरामद किया गया. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच में जुट गई.

पूर्व विधायक ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात

घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव बरकट्ठा थाना पहुंचे. उन्होंने प्रशासन से मामले में जांच करने की बात कही. साथ ही उन्होंने परिजनों से भी मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. अस्पताल में पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव, उपेंद्र शर्मा, प्रदीप पंडित, सुरेश प्रजापति, छोटीलाल मेहता, रामचंद्र राम, मनोज राम, राजू तुरी, अरुण साव, सुभान अली, मनिउद्दीन मियां समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-crowd-gathered-in-bjps-beneficiary-conference/">हजारीबाग

: भाजपा के लाभार्थी सम्मेलन में उमड़ा जनसमूह, सांसद व पूर्व विधायक ने गिनाईं उपलब्धियां
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही