Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : कुएं से विवाहिता का शव बरामद, इंस्टाग्राम बना विवाद का कारण

माता-पिता ने ससुराल वालों पर हत्या कर कुएं में डालने का लगाया आरोप Hazaribagh:  इचाक थाना क्षेत्र के लोटवा गांव में एक कुएं से विवाहित महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है. मृत महिला की पहचान सोनी कुमारी (25), पति विकास कुमार दास, ग्राम लोटवा के रूप में हुई है. घटना गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे की बताई जा रही है. सोनी की शादी चार साल पूर्व हुई थी. घटना की सूचना पर पहुंची इचाक पुलिस ने शव को कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कालेज एंड अस्पताल भेज दिया है. हालांकि ग्रामीणों ने सोनी को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. सोनी और विकास से दो बेटियां हैं. इधर सोनी की मौत की सूचना पर टाटीझरिया से दर्जनों महिला-पुरुषों ने लोटवा पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया. इसके पूर्व विकास और उसके घर के सदस्य फरार हो गए. सोनी के माता- पिता ने ससुराल वालों पर हत्या कर उसकी बेटी को कुएं में डालने का आरोप लगा रहे थे. मैकेवालों के मुताबिक, शादी के बाद से ही विकास और उसके घर वाले उसके साथ मारपीट करते रहते थे. इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी. लोगों ने बताया कि 15 अप्रैल को सोनी के मायके वालों और ससुराल वालों के बीच लोटवा गांव में पंचायत हुई थी. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-displeasure-over-misbehavior-with-amba-prasad-condemnation-motion-passed/">रामगढ़

: अंबा प्रसाद से बदसलूकी को लेकर नाराजगी, निंदा प्रस्ताव पारित

इंस्टाग्राम पर पति की एक अन्य युवती से दोस्ती बना विवाद का कारण

स्थानीय लोगों के मुताबिक इंस्टाग्राम पर विकास की दोस्ती एक अन्य युवती से हो गयी, जिसके बाद दोनों एक दूसरे को चाहने लगे. दोनों की दोस्ती इस कदर बढ़ी की विकास युवती से कोर्ट मैरिज कर घर ले आया. इसके बाद सोनी और विकास के बीच विवाद बढ़ गया.

आवेदन मिलने पर जांच की जाएगी : पुलिस

इधर, सोनी का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव लाया गया. देर शाम तक लोग मृतका के पति के हाथों अग्नि संस्कार कराने पर डटे थे. लोग कह रहे थे कि जब तक इसका पति नहीं आएगा तब तक अंतिम संस्कार नहीं होगा. थाना प्रभारी संतोष कुमार ने पूछे जाने पर बताया कि मामले में आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी. यह भी कहा कि पोस्टमार्टम करा कर शव गांव भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ेंचतरा">https://lagatar.in/fire-breaks-out-at-ntpc-north-karnapura-power-plant-in-chatra/">चतरा

के NTPC नॉर्थ कर्णपुरा पावर प्लांट में लगी आग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही