Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : प्रवासी मजदूर का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, मातम

Advertisement
Advertisement
  • टावर से गिरकर मड़मो के प्रवासी मजदूर की ओडिशा के झारसुगुड़ा में हुई थी मौत
  • पूर्व विधायक ने बंधाया ढांढ़स, मुआवजा दिलाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि से की बात
Vishnugarh : विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत मड़मो पंचायत के बेलियाटांड़ निवासी कैलाश टुडू (30) की मौत ओडिशा के झारसुगोड़ा में काम के दौरान टावर से गिरने की वजह से हो गई. वह रूपलाल टुडू का बेटा था. यह खबर सुनकर परिजनों समेत गांव में मातम पसर गया. शनिवार की सुबह मजदूर का पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर बगोदर के पूर्व भाजपा विधायक नागेंद्र महतो भी ढांढ़स बंधाने मृतक के घर पहुंचे. उन्होंने बीजू जनता दल के क्षेत्रीय विधायक से बात कर मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिलाने का आग्रह किया. विधायक ने प्रक्रिया पूरी कर 10 लाख रुपए मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया है. फिलहाल पूर्व विधायक महतो ने कंपनी के अधिकारी से बात कर मृतक के अंतिम संस्कार के लिए 50 हजार रुपए दिलाया. मृतक के परिवार में पत्नी सरिता देवी, पुत्र अजीत टुडू (छह वर्ष) और तीन साल की बेटी मुस्कान है. मृतक के घर पहुंच कर शोक जताने वालों में अजय मिर्धा, पंचायत समिति सदस्य बहराम हांसदा, सांसद प्रतिनिधि सुखदेव महतो, घनश्याम महतो, अर्जुन महतो, शनिचर सोरेन, बहराम मरांडी, विजय महतो, अरविंद सिंह, फूलचंद मांझी, कमरुद्दीन अंसारी, राजेंद्र हेंब्रम आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-villager-injured-in-barkatha-and-thrown-into-the-forest/">हजारीबाग

: बरकट्ठा में ग्रामीण को घायल कर जंगल में फेंका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही