Search

 
 
 

हजारीबाग: कुएं से मां-बेटी का शव बरामद, पति गिरफ्तार

 
Hazaribagh: पुलिस ने जिले के टाटीझरिया प्रखंड स्थित डहरमंगा पंचायत के गोधिया गांव में कुएं से मां-बेटी का शव बरामद किया. मृतका की पहचान गोधिया निवासी संजय प्रसाद कुशवाहा की पत्नी पूनम देवी और चार वर्षीय बेटी आराधना के रूप में हुई है. मृतका के चाचा ने बताया कि पूर्व से ही संजय उनकी बेटी पर दबाव बनाता था. वह लगातार पैसे की मांग ही कर रहा था. उसने कई बार उनकी बेटी की मांग का सिंदूर भी मिटाया था. इस बात को लेकर ग्रामीणों के बीच कई बार पंचायत भी हुई थी. लेकिन संजय सुधरने का नाम नहीं ले रहा था. गुरुवार को उसने पूनम के साथ मारपीट भी की थी. इसके गवाह के रूप में उसकी चार साल की बेटी आराधना थी. वह बार-बार अपने पिता से कहती थी की मम्मी को मारेंगे, तो नाना से कह देंगे. गुस्से में आकर पूनम कुएं में डूब गई. बाद में संजय अपनी चार साल की बेटी को गवाह को छुपाने के उद्देश्य से गला घोंट कर कुएं में डाल दिया. इसे भी पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/mp-sanjay-seth-met-pm-modi-said-establish-a-toy-bank-in-ranchi/">पीएम

से मिले सांसद संजय सेठ, बोले मोदी – रांची में टॉय बैंक की करें स्थापित संजय के पिता ने बताया कि पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था. दो दिन पहले भी विवाद हुआ था. गुस्से में आकर बहू अपनी बच्ची के साथ कुएं में डूबकर आत्महत्या कर ली. रात को जब वह वापस घर नहीं आयी, तो ग्रामीणों के सहयोग से उसकी तलाश की. इसी क्रम में पता चला कि पास के ही कुएं में बहू डूबी हुई थी. वहां उसकी मौत हो गई थी. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची. पुलिस ने मां-बेटी का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका के पिता के बयान पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पूछताछ कर और जानकारी जुटाने में लगी है. इसे भी पढ़ें- बेरमो">https://lagatar.in/bermo-d-a-v-in-cbse-class-xii-exam-excellent-performance-of-disguise-students-made-the-name-of-the-school-bright/">बेरमो

: CBSE बारहवीं की परीक्षा में डी.ए.वी. स्वांग का उत्कृष्ट प्रदर्शन, छात्रों ने किया स्कूल का नाम रौशन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही