Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : हटकोना जंगल में फंदे से लटकता महिला का शव बरामद, पति गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
  • हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, ससुराल के अन्य सदस्य फरार
  • 15 सितंबर से लापता थी महिला
  • महिला ने 2022 में की थी लव मैरिज, मृतका की मां ने बेटी के ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
Hazaribag : हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र स्थित हटकोना जंगल में दुपट्टे से लटकता एक महिला का शव बरामद हुआ है. महिला की पहचान हटकोना निवासी महादेव सिंह भोक्ता की पत्नी छबीली कुमारी (22 वर्ष) के रूप में हुई है.  सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हजारीबाग भेज दिया. इधर पुलिस पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं परिवार के अन्य सदस्य घर छोड़कर भाग गये हैं. (पढ़ें, लातेहार">https://lagatar.in/latehar-inauguration-of-cleanliness-fortnight-rally-taken-out-from-collectorate-to-stadium/">लातेहार

: स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ, समाहरणालय से स्टेडियम तक रैली निकाली)

15 सितंबर से लापता थी छबीली कुमारी

जानकारी के अनुसार, छबीली कुमारी 15 सितंबर शाम 5 बजे से लापता थी. छबीली कुमारी के पति ने महादेव सिंह भोक्ता ने एक दिन बाद अपनी सास को इसकी जानकारी दी. लापता की जानकारी मिलते ही महिला के मायके वाले तलाश में जुट गये, लेकिन कुछ पता नहीं चला. इसके बाद 17 सितंबर को कटकमसांडी थाना में गुमशुदगी की की रिपोर्ट दर्ज करायी. इसी बीच पुलिस को जंगल में एक महिला के शव लटके होने की सूचना मिली. पुलिस ने संदेह के आधार पर महिला के पति को पूछताछ के लिए थाने में हिरासत में ले लिया. पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. मालती देवी ने शव की पहचान अपनी बेटी छबीली कुमारी के रूप में की और अपने दामाद महादेव सिंह भोक्ता, उनके पिता शिवनाथ सिंह भोक्ता और बेटी की ससुराल के अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. इसे भी पढ़ें :  रांची">https://lagatar.in/lawyer-of-ranchi-civil-court-lodged-fir-said-deadly-attack-took-place-in-the-court-premises/">रांची

सिविल कोर्ट के वकील ने दर्ज करवाई FIR, कहा – कोर्ट परिसर में हुआ जानलेवा हमला

महादेव सिंह ने परिवार वालों के खिलाफ जाकर की थी शादी

कटकमसांडी थाना क्षेत्र के लखनु स्थित छलटा के संजय भुइयां की बेटी छबीली कुमारी ने जुलाई 2023 में हटकोना निवासी शिवनाथ सिंह भोक्ता के बेटे महादेव सिंह भोक्ता से लव मैरेज किया था. दरअसल ग्रामीणों ने जुलाई में ही हटकोना जंगल में प्रेमीयुगल को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था. इसके बाद छबीली ने महादेव सिंह से शादी करने की जिद की. लेकिन महादेव सिंह के माता-पिता इस शादी के खिलाफ थे. इस संबंध में छबीली कुमारी और उसकी मां ने कटकमसांडी थाने में यौन उत्पीड़न की शिकायत भी दर्ज करायी थी. शिकायत के बाद महादेव सिंह भोक्ता ने अपने परिवार वालों के खिलाफ जाकर छबीली कुमारी से कटकमसांडी चट्टी स्थित शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी. इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/former-dc-chhavi-ranjans-request-to-court-not-to-be-taken-into-custody-in-second-case-land-scam/">पूर्व

DC छवि रंजन की कोर्ट से गुजारिश – लैंड स्कैम के दूसरे केस में ना लिया जाए हिरासत में
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही