Search

 
 
 

हजारीबाग : कुएं से मिला युवक का शव, भाई पर हत्या का आरोप

 
Hazaribagh:  सदर थाना क्षेत्र के कहानी बाजार स्थित कुएं से युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. मृतक युवक की पहचान कानी बाजार निवासी संजय कुमार सिन्हा के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. इधर परिजनों ने फर्ज बयान में बताया है कि मृतक की लड़ाई उसके बड़े भाई के साथ बरसों से चल रहा था. शुक्रवार सुबह बड़ा भाई सुधीर प्रसाद सिन्हा और छोटा भाई संजय कुमार सिन्हा के बीच जमीन को लेकर फिर लड़ाई शुरू हो गई. लड़ाई इतनी बढ़ गयी कि बड़ा भाई ने अपने छोटे भाई को कुएं में धक्का देकर गिरा दिया. इसके बाद बड़ा भाई वहां से भाग गया. पास की ही एक नाबालिग लड़की ने परिजन को कुएं में संजय कुमार सिन्हा के गिरने की सूचना दी. लेकिन तब तक काफी देर हो चुका था. उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने यह भी बताया कि बड़ा भाई जमीन का कारोबार करता था और वह अपने छोटे भाई की सारी जमीन बेच देता था. इसे लेकर दोनों भाइयों में झगड़ा चलता रहता था. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/in-jharkhand-42-candidates-filed-their-nominations-for-the-fifth-phase-and-26-candidates-for-the-sixth-phase/">झारखंड

में पांचवे चरण के लिए 42 व छठे चरण के लिए 26 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही