Search

 
 
 

हजारीबाग : युवक का शव बरामद, तेजाब से झुलसा है चेहरा

 
Katkamsandi (Hazaribagh): हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डाटो स्थित बुढ़वा तरी पुल के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला है. मृत युवक का चेहरा तेजाब डाल कर जला दिया गया है. इस कारण शव की पहचान नहीं हो सकी है. जानकारी के मुताबिक गांव की महिलाएं जंगल में बकरी चराने गई थी. महिलाओं ने बुढ़वा तरी पुल के पास शव को देखा. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने पर कटकमसांडी थाना की पुलिस जंगल में पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही शव की पहचान की कोशिश में जुट गईहै. पुलिस को शक है कि युवक की हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के लिए चेहरे को जला दिया गया है. कटकमसांडी थाना प्रभारी देवदत्त कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है. प्रथम दृष्टया हत्या में तेजाब का इस्तेमाल किया गया है. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-when-he-did-not-get-a-job-after-doing-iti-he-became-a-criminal-and-started-snatching/">जमशेदपुर

: आईटीआई करने के बाद नौकरी नहीं मिली तो बना अपराधी, करने लगा छिनतई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही