Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : झामुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला

Advertisement
Advertisement
Chauparan, Hazaribagh: चौपारण प्रखंड के दादपुर पंचायत के ग्राम केंदुआ कला के वीरेंद्र राणा पर गांव के कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया. वीरेंद्र राणा झामुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं. जख्मी वीरेंद्र राणा का सामुदायिक अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में घायल ने बताया कि गुरुवार सुबह नौ बजे सुबह बाइक से बेढ़ना बारा से अपना घर जा रहे थे. इस बीच केंदुआ कला गांव के पास उसी गांव के जयप्रकाश सिंह गाली देते बाइक के सामने आ गया और जोरदार झापड़ लगा दिया. आरोपी हाथ में कड़ा पहने हुए था, जिससे उनकी कनपटी कट गई. इसी बीच बाइक की चाबी निकाल कर जान मारने की नीयत से एक बड़ा पत्थर फेंक कर मारना चाहा, संयोग बस सिर झुकाने के कारण बच गया. परिस्थिति को भांप कर गांव के ही आनंद सिंह व निवास सिंह दौड़े और वहां से बचाकर भगा दिए. वीरेंद्र राणा ने पुलिस प्रशासन से ऐसे असामाजिक लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-three-cyber-criminals-associated-with-mahadev-betting-app-arrested/">हजारीबाग

: महादेव सट्टेबाजी एप से जुड़े तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही